फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar said That BJP will have to pay the price of Deshmukhs arrest targeted BJP Latest News Update

सियासत: शरद पवार बोले- अनिल देशमुख की गिरफ्तारी की कीमत चुकानी पड़ेगी, भाजपा पर साधा निशाना

Thu, 18 Nov 2021 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Nov 2021 09:35 PM IST
सार

महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने अनिल देशमुख को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता से बेदखल होने से भाजपा परेशान है। दिल्ली की मदद से एनसीपी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sharad Pawar said That BJP will have to pay the price of Deshmukhs arrest targeted BJP Latest News Update
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के नेता व गिरफ्तारी पर भाजपा को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि देशमुख को जिन लोगों (भाजपा) ने जेल भिजवाने में भूमिका निभाई है, उन्हें इसकी कीमत ब्याज सहित चुकानी पड़ेगी। महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने अनिल देशमुख को बेगुनाह बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता से बेदखल होने से भाजपा परेशान है। दिल्ली की मदद से एनसीपी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को यह भी चेतावनी दी कि तुम्हें सौ फीसदी पराजित किए बिना शांत नहीं बैठेंगे। जिस परमबीर सिंह ने देशमुख पर आरोप लगाया उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। लेकिन जांच होने तक मंत्रीपद से इस्तीफा देने वाले अनिल देशमुख जेल में हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में हुई एक घटना को लेकर अमरावती, नांदेड़ और मालेगांव में दंगे भड़क उठे। इन दंगों में कुछ बुरे लोग शामिल थे। पुलिस इसकी जांच करेगी और सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि इन दंगों के जवाब में देश (भाजपा) पर शासन करने वाली पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों ने एक और तरह का दंगा किया। उन्होंने अमरावती में दुकानों पर हमला किया और छोटे उद्यमों को जबरन बंद कर दिया।  वहीं, शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां महाविकास आघाड़ी (एमवीए) नेताओं के पीछे पड़ी है। यह राजनीतिक बदला है, लेकिन हम डरेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सलवाद को गंभीर समस्या बताया
पवार ने अर्बन नक्सलवाद पर कहा कि यह महाराष्ट्र में तेजी से पैर पसार रहा है। इससे मुंबई, नागपुर और पुणे जैसे शहरों में ज्यादा खतरा है। उन्होंने अर्बन नक्सलवाद को गंभीर समस्या बताया। पवार ने चेतावनी देते हुए कह कि अगर इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो यह समस्या काफी बड़ी हो जाएगी। पवार ने कहा कि नक्सली गतिविधियां ईस्टर्न महाराष्ट्र के सिर्फ रिमोट इलाकों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अब अर्बन नक्सलवाद राज्य के बड़े शहरों में भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed