{"_id":"5dd7f46b8ebc3e54be28b9ad","slug":"sharad-pawar-said-shiv-sena-chief-uddhav-thackeray-to-be-next-chief-minister-of-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के अगले सीएम के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति: शरद पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के अगले सीएम के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति: शरद पवार
Fri, 22 Nov 2019 08:25 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने आज कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में किया जाएगा। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के शीर्ष नेताओं के बीच हुई लंबी बैठक के बाद पवार ने कहा कि ठाकरे के नेतृत्व पर हमारे बीच सहमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
NCP Chief Sharad Pawar after Shiv Sena-NCP-Congress meeting: We all have consensus on the name of Uddhav Thackeray as Chief Minister. #Maharashtra pic.twitter.com/UTV9Lrk2c0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 22, 2019
बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, इस बात पर सहमति है कि सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे के पास होगा उन्होंने कहा कि मध्य मुंबई के नेहरू केंद्र में हुई बैठक में सरकार के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए व्यापक चर्चा हुई। दूसरे मुद्दों पर चर्चा जारी है। कल तीनों दलों की प्रेस कांफ्रेंस होगी। कल ही हम फैसला करेंगे कि राज्यपाल के पास कब जाना है।
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बैठक में सकारात्मक स्तर पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के नेता यहां शिव सेना के साथ बैठक करने के लिए यहां आए थे। हालांकि अभी बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है। शनिवार को भी बैठक जारी रहेगी।