फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar said Rahul Gandhi will lead country one day Also reacted to arrest of AAP leader Sanjay Singh

शरद पवार बोले: एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी; आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भी दी प्रतिक्रिया

Wed, 04 Oct 2023 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 04 Oct 2023 10:01 PM IST
सार

शरद पवार ने कहा कि भाजपा के साथ हाथ मिलाने का कोई सवाल ही नहीं है।उन्होंने अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के खेमे का जिक्र करते हुए कहा, जो लोग भाजपा के साथ गए हैं, उनका राकांपा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जांच एजेंसियों के डर के कारण उन्होंने पाला बदल लिया है।
 

विज्ञापन
Sharad Pawar said Rahul Gandhi will lead country one day Also reacted to arrest of AAP leader Sanjay Singh
राकांपा प्रमुख शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गंभीरता से लिया जा रहा है और वह एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि दूसरों के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन


यहां एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में उन्होंने दोहराया कि भाजपा के साथ हाथ मिलाने का कोई सवाल ही नहीं है। शरद पवार ने अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के खेमे का जिक्र करते हुए कहा, जो लोग भाजपा के साथ गए हैं, उनका राकांपा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जांच एजेंसियों के डर के कारण उन्होंने पाला बदल लिया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को ईडी के गिरफ्तार किए जाने को लेकर पवार ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई से विपक्षी गठबंधन और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में उनसे कहा था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात में से तीन सीटें कांग्रेस को देने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिंदी पट्टी के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दोबारा मजबूत होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) निश्चित रूप से महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने कहा कि उन्होंने राज्य में निर्वाचन क्षेत्र-वार विश्लेषण किया है। पिछले (लोकसभा) चुनाव में, हमें यहां केवल चार सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार, अगर हम कम से कम 50 प्रतिशत सीटें जीत जाएं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। पवार ने कहा, समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed