फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar said on CM Shinde visit to Ayodhya temple politics attempt to divert attention from core issues

Sharad Pawar: सीएम शिंदे के अयोध्या दौरे पर बोले पवार, मंदिर की राजनीति मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

Sun, 09 Apr 2023 01:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नासिक
पीटीआई, नासिक Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 01:18 AM IST
सार

महाराष्ट्र में हिन्द मजदूर सभा के स्थापना दिवस की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शरद पवार ने मुंबई में मराठी भाषी कपड़ा मिल मजदूरों की दुर्दशा के लिए मौजूदा केंद्र सरकार की आर्थिक नीति को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Sharad Pawar said on CM Shinde visit to Ayodhya temple politics attempt to divert attention from core issues
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में एक समारोह को संबोधित करते हुए शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार सत्तारूढ़ सरकार पर हमलावर हुए। शदर पवार ने दावा किया कि लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिशें की जा रही हैं। सत्तारूढ़ सरकार को लोगों की समस्याओं को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि मंदिर की राजनीति कर उनका ध्यान भटकाया जा रहा हैं। मंदिर की राजनीति को लेकर शरद पवार ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में हिन्द मजदूर सभा के स्थापना दिवस की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शरद पवार ने अयोध्या दौरे पर आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए मंदिर की राजनीति की जा रही है। पवार ने कहा, ये कठिन समय है। हमें सतर्क रहना होगा। आप देश के लिए और यहां तक कि अन्य देशों के लिए भी काम करते हैं। मुझे आपके भविष्य पर संदेह नहीं है, यह उज्ज्वल है लेकिन यह आपकी एकता पर निर्भर करता है। उन्होंने मुंबई में मराठी भाषी कपड़ा मिल मजदूरों की दुर्दशा के लिए मौजूदा केंद्र सरकार की आर्थिक नीति को जिम्मेदार ठहराया। पवार ने सरकार पर श्रमिक संघों को कमजोर करने और देश में मजदूरों से अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, कई जगहों पर सरकारी काम बंद हो रहे हैं। लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। बेरोजगारी, महंगाई जैसे कई मुद्दे हैं और उम्मीदें हैं कि इन समस्याओं को हल करने के लिए सत्ता का इस्तेमाल किया जाना चाहिए लेकिन सत्तारूढ़ सरकार दिलचस्पी नहीं ले रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई को मानाजा जाता था भारत की औद्योगिक राजधानी
शरद पवार ने कहा, लगभग 25-30 साल पहले मुंबई को भारत की औद्योगिक राजधानी माना जाता था, लेकिन अब स्थिति अलग है। कोई भी इसे अब औद्योगिक राजधानी नहीं मानता क्योंकि वहां मजदूरों नहीं हैं और वहां श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मुंबई के गिरनगांव में 110-115 कपड़ा मिलें चलती थीं और चॉल में मजदूर रहते थे लेकिन परिदृश्य बदल गया है। गगनचुंबी इमारतें बन गई हैं और गिरगांव के मराठी इन ऊंची इमारतों का हिस्सा नहीं हैं। मजदूर तबाह हो गए हैं। यह केंद्र सरकार की वर्तमान आर्थिक नीति का परिणाम है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed