फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar praises Gautam Adani in Jain International Trade Organisation JITO

महाराष्ट्र: शरद पवार ने की अडानी की तारीफ, कहा- देश के बुनियादी ढांचे के विकास में उनका बड़ा योगदान

Sun, 08 May 2022 02:11 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 08 May 2022 02:11 AM IST
सार

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह योगदान केवल अडानी समूह के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। हम उन लोगों को नहीं भूल सकते जो देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sharad Pawar praises Gautam Adani in Jain International Trade Organisation JITO
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि गौतम अडानी ने शून्य से शुरुआत की थी लेकिन अब देश के बुनियादी ढांचे के विकास में उनका बड़ा योगदान है।

विज्ञापन


शरद पवार जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) के वैश्विक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बार अमीर लोगों की सूची में बिड़ला और टाटा शामिल थे। अब उन्हें बदल दिया गया है। एक हफ्ते से, मैं एक जैन व्यक्ति के बारे में पढ़ रहा हूं जो देश का सबसे अमीर आदमी बन गया है और वह गौतम अडानी है।
विज्ञापन


आगे सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने शून्य से शुरुआत की थी। अब एक विमान में कहीं भी जाएं और आपको अडानी के हवाई अड्डे का उपयोग करना होगा। लगभग 70 प्रतिशत हवाईअड्डे अडानी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शरद पवार ने कहा कि विकास का आधार बुनियादी ढांचा था और अडानी की इस क्षेत्र में भी बड़ी उपस्थिति है। पवार ने कहा कि यह योगदान केवल अडानी समूह के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। हम उन लोगों को नहीं भूल सकते जो देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।


123 अरब डॉलर हुई अडानी की नेटवर्थ
गौतम अडानी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर के अरबपतियों में भारतीयों का झंडा बुलंद करते हुए वह अब पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, 123 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अडानी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि पहले से इस नंबर पर मौजूद वॉरेन बफे 121.7 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। अब अडानी से आगे दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क, अमेजन के जेफ बेजोस, बर्नार्ड अरनॉल्ट और बिल गेट्स रह गए हैं। माक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स से गौतम अडानी महज सात अरब डॉलर पीछे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed