फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar on Ajit Pawar's political move said no one is going somewhere

Politics: 'NCP को सिर्फ मजबूत बनाने में हमारा ध्यान', अजित के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले शरद पवार

Tue, 18 Apr 2023 01:53 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार का कहना है कि इन चर्चाओं का कोई महत्व नहीं है। रिपोर्टों की भी कोई आवश्यकता नहीं है। एनसीपी नेता एक ही सिर्फ एक सोच है कि पार्टी को कैसे मजबूती दिलाई जाए, इसके अलावा पार्टी नेताओं के दिमाग में कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन
Sharad Pawar on Ajit Pawar's political move said no one is going somewhere
शरद पवार (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे व पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के भावी राजनीतिक कदम के बारे में चल रहीं अटकलों को मंगलवार को खारिज कर दिया। पवार ने कहा कि पार्टी विधायकों की किसी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है। पवार ने कहा कि मीडिया के दिमाग में जो चर्चा चल रही है, वह हमारे मन में नहीं है। इस मुद्दे को खींचने की कोई आवश्यकता नहीं है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (जयंत पाटिल) अपने क्षेत्र में स्थानीय चुनाव में और पार्टी नेता अजित पवार भी पार्टी के काम में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


इससे पूर्व, अजित पवार ने भी विधायकों की बैठक बुलाने की खबरों को खारिज किया था। शरद पवार ने कहा कि एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल स्थानीय चुनाव के कारण व्यस्त हैं। अजित पवार भी पार्टी के कामों में ही व्यस्त हैं, वे सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि वे पुणें में अपने कामों को जल्द खत्म कर मुंबई जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की जीत को बताया करिश्मा
जीत पवार से जुड़ी अटकलें तब सामने आईं, जब अजित ने अचानक अपनी बैठकें रद्द कर दीं। इसके अलावा उनकी कुछ टिप्पणियां भी भाजपा और शिंदे सरकार के प्रति नरम दिखाई दिए। अप्रैल की शुरुआत में पवार ने नरेंद्र मोदी की जीत को करिश्मे का श्रेय दिया। पवार ने कहा कि उनके लिए महंगाई और रोजगार पीएम की डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। हालांकि, पवार ने भाजपा में शामिल होने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की अटकलों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

अजित पवार ने ट्विटर अकाउंट से हटाया था एनसीपी का झंडा...बीते कई दिनों से भाजपा का दामन थामने की चर्चाओं के बीच अजीत पवार ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से राकांपा का झंडा हटा दिया। इससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed