{"_id":"5dbef40e8ebc3e93b0398ce8","slug":"sharad-pawar-coming-to-meet-sonia-gandhi-for-making-ncp-shiv-sena-government-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बन सकती है शिवसेना और एनसीपी की सरकार, सोनिया गांधी से मिलने आ रहे शरद पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में बन सकती है शिवसेना और एनसीपी की सरकार, सोनिया गांधी से मिलने आ रहे शरद पवार
Sun, 03 Nov 2019 09:06 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
शरद पवार, उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश में शिवसेना और एनसीपी मिलकर सरकार बना सकते हैं। इस मामले पर चर्चा करने के लिए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली आ रहे हैं। शरद और सोनिया की मुलाकात से राजनीतिक पारा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अभी तक शरद पवार की पार्टी एनसीपी विपक्ष में बैठने की बात कर रही थी लेकिन अब पार्टी के सुर बदलने लगे हैं। एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी शिवसेना से गठबंधन की तरफ इशारा किया था। अजीत पवार ने स्वीकार किया कि शिवसेना से बातचीत के लिए उन्हें फोन आया था।
विज्ञापन
अजीत पवार ने कहा 'मुझे कुछ समय पहले संजय राउत का संदेश मिला, मैं एक बैठक में था इसलिए इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सका। चुनाव के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने मुझसे संपर्क किया है, मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे क्यों संदेश भेजा है। मैं थोड़ी देर में उन्हें फोन करूंगा।'
विज्ञापन
वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी कहा था कि महाराष्ट्र में सीएम शिवसेना का हो सकता है, लेकिन इसके लिए शिवसेना को भूमिका साफ करनी होगी। रविवार सुबह शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने साफ कहा कि भाजपा से बातचीत केवल मुख्यमंत्री पद को लेकर ही होगी।