{"_id":"5bad8409867a557ffe03fd5f","slug":"sharad-pawar-came-in-support-of-pm-modi-at-rafale","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल पर पीएम मोदी के समर्थन में आए शरद पवार, बोले- मोदी की नीयत पर शक नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल पर पीएम मोदी के समर्थन में आए शरद पवार, बोले- मोदी की नीयत पर शक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
sharad pawar, pm modi
राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष के निशाने पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का साथ मिला है। शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी की नीयत पर शक नहीं किया जा सकता है। एक तरह से पवार के इस बयान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दावों की हवा निकाल दी है।
शरद पवार देश के पूर्व रक्षा मंत्री रहे हैं और विपक्षी दल के प्रमुख नेता भी हैं। इसलिए उनका यह बयान काफी महत्वपूर्ण है। शरद पवार ने एक मराठी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से तकनीकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग औचित्यहीन है। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि फाइटर प्लेन राफेल की कीमतों का खुलासा करने से सरकार को कोई हर्ज नहीं है क्योंकि इससे कोई खतरा नहीं होता।
उन्होंने कहा निजी तौर पर मुझे लगता है कि लोगों को पीएम मोदी के नीयत पर कोई शंका नहीं है। पवार ने यह कहकर जहां पीएम मोदी का समर्थन किया वहीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तमंत्री अरुण जेटली पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से निर्मला सीतारमण ने राफेल सौदे को लेकर सरकार का पक्ष को रखा, उससे लोगों के मन में दुविधा की स्थिति पैदा हुई है। वहीं, अब इस मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली भी स्पष्टीकरण दे रहे हैं। पूर्व रक्षामंत्री पवार ने कहा कि जहां तक राफेल लड़ाकू विमान का सवाल है वह तकनीकी दृष्टि से देश की रक्षा के लिए बहुत उपयोगी है।