फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar attacks Ajit Pawar on NCP and BJP alliance in Maharashtra, NCP with Shiv Sena Congress

चाचा का भतीजे को जवाब, शरद पवार बोले- भाजपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं बनता

Sun, 24 Nov 2019 06:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sun, 24 Nov 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar attacks Ajit Pawar on NCP and BJP alliance in Maharashtra, NCP with Shiv Sena Congress
शरद पवार और अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजनीति में रोजाना नया मोड़ सामने आ रहा है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया था। जिसपर अजीत पवार ने रविवार को कहा कि मैं अभी भी एनसीपी नेता हूं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

अजित पवार ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अभी भी एनसीपी में हूं, और हमेशा रहूंगा, और शरद पवार हमारे लीडर हैं। अजित पवार ने कहा कि हमारा भाजपा-एनसीपी गठबंधन अगले पांच वर्षों के लिए महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा। सरकार राज्य और लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




अजित पवार को जवाब देते हुए कहा कि भाजरा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं बनता। एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। लोगों के बीच भ्रम और गलत धारणा बनाने के लिए अजीत पवार का बयान गलत और भ्रामक है।
 



इस से पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजित पवार ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद। हम एक स्थिर सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

अजित पवार ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है, सब ठीक है। हालांकि थोड़ा धैर्य आवश्यक है। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed