{"_id":"598822ad4f1c1b676f8b48fb","slug":"shankar-singh-vaghela-said-on-supporting-to-ahmed-patel-this-is-our-personal-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकर सिंह वाघेला बोले- राजनीति से परे है अहमद पटेल के साथ रिश्ता, 1977 से हैं दोस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शंकर सिंह वाघेला बोले- राजनीति से परे है अहमद पटेल के साथ रिश्ता, 1977 से हैं दोस्त
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
shankar singh vaghela
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिरोध जारी है। हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले सीनियर कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने NDTV को दिए इंटरव्यू में बताया कि अहमद पटेल से उनके संंबंध अच्छे हैं लेकिन उनको समर्थन देने के सवाल पर वाघेला ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
वाघेला ने कहा कि अहमद पटेल से उनके अच्छे संबंध हैं, आगे क्या करना है, यह उनके और अहमद का निजी मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि वो आखिरी समय में फैसला लेंगे।
विज्ञापन
अहमद के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए वाघेला बोले, 1977 से वो और अहमद अच्छे दोस्त हैं। आज भी संबंध अच्छे हैं। उनके घर आना-जाना लगा रहता था। वाघेला ने बताया कि अहमद कल उनको फोन करेंगे और 8 तारीख के बाद भी उनके रिश्ते पहले की तरह ही रहेंगे।
विज्ञापन
वाघेला ने बताया कि उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है, फिर चाहे वह बीजेपी हो या कांग्रेस । वो नैतिकता के कारण कांग्रेस विधायकों से संपर्क नहीं करते हैं।