{"_id":"598782094f1c1b4d668b4593","slug":"11502052873-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। रविवार को अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं मेयर रेनू डाबला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज रसवंत, ललित मोहन सैनी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुलिया, कांग्रेसी नेता नंद कपूर ने भाजपा सरकार पर महिला विरोधी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा एक ओर तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को आगे बढ़ाने की बात करती है दूसरी ओर भाजपा के शीर्ष नेताओं के बेटे बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सुभाष बराला को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये। कांग्रेस सेवादाल के हलका प्रधान सूरज रसवंत और प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने कहा कि राहुल गांधी पर पथराव भाजपा की ओच्छी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिये षड़यंत्र के तहत हमला कराया गया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रीतुराज सैनी, स्टेट जनरल सैक्ट्री गीता भारती, मृदुला शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुरेश देवी, ममता स्वामी, धनपति हुड्डा, ओमी हुड्डा, सूरजकौर अहलावत, भगवानी सहरावत, सेवादल ग्रामीण प्रधान अशोक मायना, राजपाल बुधवार, सोमनाथ महत्ता, पंकज कपूर, मनोज वर्मा, गगन वधवा, शकुंतला ढुल, अजय जोशी, चंद्र साहसी, अनिल मल्हौत्रा, नितिन सहगल, मोहन पप्पू, देवेंद्र बिड़लान, परशुराम, गुलशन चावला, जोनी, राहुल बोहत, रमन शर्मा, राहुल बिड़लान, कर्मबीर मलिक, गुलशन गिरधर, अनिल दुरेजा, अशोक चौहान, महेंद्रपाल जुनेजा, अमित आहुजा भी मौजूद रहे।