फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shani Shinganapur temple matter

महाराष्ट्रः शनि शिंगणापुर मंदिर पर कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

Wed, 30 Mar 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Shani Shinganapur temple matter
कोर्ट - फोटो : demo photo

महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक मामले में हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी नहीं लगा सकते हैं।

विज्ञापन


यहां तक कि कोर्ट ने कहा कि जब पुरुष मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं तो महिलाएं क्यों नहीं मंदिर में जा सकती हैं। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर मं महिलाओं के प्रवेश पर रोक के मामले में कोर्ट आगामी 1 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने पूरे मामले में सरकार से दो दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।
विज्ञापन


बता दें कि शनि सिंगनापुर मंदिर प्रबंधन ने कुछ दिन पहले मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। जिसका जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। महिला संगठन भूमाता बिग्रेड ने मंदिर प्रबंधन के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी है, मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महिला संगठन इसका समर्थन भी कर रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दल शिवसेना ने भी मंदिर प्रबंधन के आदेश का समर्थन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed