फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shamika Ravi becomes the country most trusted Covid calculator, know all about them

देश की सबसे भरोसेमंद 'कोविड कैलकुलेटर' बनीं शमिका रवि के बारे में जानिए

Wed, 27 May 2020 12:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 27 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Shamika Ravi becomes the country most trusted Covid calculator, know all about them
शमिका रवि - फोटो : Facebook

देश में कोरोना वायरस ने जब महामारी का रूप धारण करना शुरू किया तो, सवाल उठने लगे कि भारत में इस वायरस का प्रभाव कितना होगा और कब तक ये प्रकोप अपने चरम सीमा तक पहुंचेगा। इनसे जुड़े ढेर सारे डाटा सामने आने लगे। 

विज्ञापन


वाशिंगटन के थिंक टैंक ब्रुकिंग्स इंस्टिट्यूट के भारत केंद्र में रिसर्च की पूर्व निदेशक रह चुकीं शमिका रवि ने इन सभी सूचनाओं और डाटा को समझने और विश्लेषण करने की शुरुआत की। शमिका के ट्विटर अकाउंट को कोविड-19 के बारे में सूचना देने वाले भरोसेमंद अकाउंट के रूप में नामित किया गया है। 
विज्ञापन


शमिका पिछले दो महीने से कोरोना वायरस से जुड़े डाटा का विश्लेषण कर रही हैं। साथ ही वह सरलता से इसके महत्वपूर्ण पहलू समझाने के काम में लगी हुई हैं। ट्विटर पर शमिका को 85 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह दिन भर में 10 के करीब ट्वीट कर इस महामारी से संबंधित जानकारी देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 से 5 बजे वाली नौकरी की मानसिकता नहीं होनी चाहिए
शमिका से जब उनके काम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने के लिए आपके भीतर 9 से 5 बजे तक की नौकरी वाली मानसिकता नहीं होनी चाहिए। आप एक तरीके से लोगों को कुछ जरूरी सूचनाओं को दे रहे हैं। यह पूरा दिन करने वाला काम है। उन्होंने कहा कि आपको हर समय समस्याओं और शोध में आने वाले मुद्दों पर सोचना पड़ता है। लोग उन्हें कोविड स्टैटिसटिशियन या 'कोविड कैलकुलेटर' भी कहते हैं। 

इस तरह काम करती हैं शमिका
शमिका कोविड-19 से जुड़े हर तरह के डाटा या सूचना का विस्तृत रूप से अध्ययन करती हैं। इसके बाद उसे सारांश के रूप में सरलता से समझाने के लिए काम करती हैं। वह इन सूचनाओं के बारे लोगों को स्पष्ट रूप से समझाने के लिए ग्राफ और ग्राफिक्स की भी मदद लेती हैं। 'कोविड कैलकुलेटर' मानी जाने वाली शमिका इन सभी डाटा का तुलनात्मक अध्ययन भी करती हैं। सभी सूचनाओं के इकट्ठा हो जाने पर वह इसे ट्वीट करती हैं। इसके अलावा वह एक तय समय पर ही ट्वीट करती हैं। 

इस काम की शुरुआत कैसे हुई?
शमिका ने बताया कि उनके पति और भारतीय सांख्यिकी केंद्र में प्रोफेसर मुदित कपूर के साथ उन्होंने कोविड-19 को लेकर चर्चा की। दोनों के बीच इस बारे में बात हुई कि यह महामारी भारत में किस तरह की परिस्थितियों को लाएगी। शमिका ने मुदित की मदद से इस काम की शुरुआत की। 

ट्विटर ने भरोसेमंद अकाउंट्स की सूची में शमिका का नाम शामिल किया
वहीं, अप्रैल में ट्विटर ने एक सूची जारी कर उन 29 अकाउंट्स के बारे में जानकारी दी, जो दुनियाभर में कोरोना वायरस संकट को लेकर बराबर निगाह बनाए हुए हैं। साथ ही लोगों को यह पुष्ट और बेहतरीन जानकारियां दे रहे हैं। इस सूची में शमिका रवि का नाम भी शुमार था। शमिका के अलावा इस सूची में विज्ञान पत्रकारों से लेकर संक्रामक रोग के विशेषज्ञों तक के ट्विटर अकाउंट शामिल थे। 


न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
शमिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। वह अमेरिका से पढ़ाई करके भारत लौट आईं और फिर अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर काम करना शुरू किया। वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह आईएसबी में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर भी रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed