फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahrukh khan film jawan expose congress upa corruption accused bjp gaurav bhatia compare pm modi government

JAWAN: 'जवान' पर राजनीति, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, शाहरुख खान को कहा धन्यवाद, जानिए मामला

Wed, 13 Sep 2023 06:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 13 Sep 2023 06:33 PM IST
सार

गौरव भाटिया ने कहा कि सरकार ने पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और बालाकोट एयर स्ट्राइक की। वहीं यूपीए सरकार में मुंबई हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की पूर्व वायुसेना चीफ की अपील को ठुकरा दिया गया था।

विज्ञापन
Shahrukh khan film jawan expose congress upa corruption accused bjp gaurav bhatia compare pm modi government
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भाजपा ने बुधवार को शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने दावा किया कि जवान फिल्म में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 साल के भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जवान फिल्म का पोस्टर साझा किया और साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार की बीते नौ साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। गौरव भाटिया ने लिखा कि 'हमें शाहरुख खान का धन्यवाद करना चाहिए कि उन्होंने जवान फिल्म के जरिए 2004 से लेकर 2014 तक के कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और उनकी खराब नीतियों का खुलासा किया।'
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस को कोसा
गौरव भाटिया ने कहा कि फिल्म दुखद राजनीतिक अतीत की याद दिलाती है। भाटिया ने कॉमनवेल्थ घोटाले, टूजी घोटाले और कोयला घाटोले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का रिकॉर्ड साफ है और बीते नौ सालों में कोई घोटाला नहीं हुआ है। मोदी सरकार ने पूरी पारदर्शिता से काम किया है। इस दौरान सुरक्षाबलों को 2.3 लाख बुलेटप्रूफ जैकेट्स मुहैया कराई गई हैं और वन रैंक वन पेंशन के तहत सैनिकों को 1.2 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। साथ ही सेनाओं को राफेल, अपाचे और चिनूक जैसे अत्याधुनिक विमानों से लैस किया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने शाहरुख को बोला धन्यवाद
गौरव भाटिया ने कहा कि सरकार ने पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और बालाकोट एयर स्ट्राइक की। वहीं यूपीए सरकार में मुंबई हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की पूर्व वायुसेना चीफ की अपील को ठुकरा दिया गया था। भाटिया ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में 1.6 लाख किसानों ने आत्महत्या की। वहीं एनडीए के शासनकाल में किसानों को एमएसपी दी गई और उनके बैंक खातों में किसान सम्मान निधि के तहत सीधे 2.55 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। कांग्रेस के शासन में दिवालिया दोस्तों को कर्ज दिए गए। भगोड़े विजय माल्या ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बैंक से लोन मिलने के लिए धन्यवाद भी कहा था। वहीं एनडीए सरकार में साढ़े छह लाख करोड़ रुपये दिवालिया कंपनियों से रिकवर किए गए हैं। गौरव भाटिया ने लिखा कि थैंक्यू शाहरुख खान, पीएम मोदी के नेतृत्व में ये मुद्दे अब अतीत की बात हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म जवान में पिता-पुत्र की कहानी दिखाई गई है। जिसमें वह राजनेताओं और उद्योगपतियों के नापाक गठजोड़ के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म में भ्रष्टाचार, किसानों की आत्महत्या, अस्पतालों में बच्चों की मौत जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात की गई है। फिल्म में शाहरुख खान का चरित्र लोगों से समझदारी से वोट देने की अपील भी करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed