फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahikala group can reach to President

राज्य से निकलकर राष्ट्रपति के दरबार में पहुंच सकता है तमिलनाडु विवाद

Mon, 13 Feb 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Shahikala group can reach to President

तमिलनाडु की राजनीति में मचे घमासान का जल्द कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। शशिकला और पनीरेसल्वम में से कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है दोनों खेमे अपनी अपनी दावेदारी पर अड़े हैं, तो राज्यपाल पूरी तरह वेट एंड वाच की स्थिति में हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अब मामला जल्द ही राष्ट्रपति के दरबार में पहुंचने की संभावनाएं बन गई है। हालांकि पूर्व में शशिकला पक्ष के सांसद इस मुद्दे को राष्ट्रपति के सामने रख चुके हैं लेकिन तब कोई खास निष्कर्ष नहीं निकल सका था।
विज्ञापन


वहीं दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शशिकला ने आंसुओं के साथ मीडिया और जनता के सामने अपना पक्ष रखा तो पनीरसेल्वम ने उन्हें घडियाली आंसु बताते हुए कहा कि वह बंधक बनाए गए सभी विधायकों को मुक्त कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले ही शशिकला ने चेन्नई से बाहर के रिजार्ट में रखे गए विधायकों से मुलाकात की थी। बताया जा रहा था कि इस दौरान उन्होंने विधायकों से किसी भी समय शक्ति परीक्षण के लिए तैयार रहने को कहा था।

इस दौरान शशिकला ने विधायकों के समक्ष एक भावुक भाषण देते हुए कहा कि मौत से पहले अम्मा के मुझसे अंतिम शब्द थे कि मैंने इस पार्टी के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया है और कोई इसे बर्बाद नहीं कर सकता। इसके बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए।

मीडियाकर्मियों से बदसलूकी करने वालों पर कार्रवाई करेंगे पनीरसेल्वम

Shahikala group can reach to President
पनीरसेल्वम

इससे पहले शशिकला ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राजनीति में एक महिला के लिए बहुत मुश्किल है। एक महिला होने के कारण उसे भय‌भीत करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह झुकी नहीं।

दूसरी ओर इस सारे विवाद के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे पनीरसेल्वम ने कहा कि वह उन गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने रिजार्ट के बाहर मीडियाकर्मियों से हाथापाई की थी।

इसी बीच एआईएडीएमके के राज्य सचिव वी पुगाझेंडी ने दावा किया कि उन्हें (शशिकला) 129 विधायकों का समर्थन हासिल है। अगर हमें आज राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने के लिए न्यौता नहीं मिलता है तो हम राष्ट्रपति के सामने मार्च करेंगे।

वहीं इस बात की उम्‍मीद है कि पनीरसेल्वम आज दोपहर बाद राज्य सचिवालय का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से उन्होंने सचिवालय से दूरी बनाकर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed