फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shahi Imam barkati says will remove red beacon from car if PM Modi gives up security

कार से लाल बत्ती तब ही हटाएंगे यदि पीएम मोदी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें- शाही इमाम बरकाती

Sat, 13 May 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 13 May 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
shahi Imam barkati says will remove red beacon from car if PM Modi gives up security
शाही इमाम मौलाना बरकाती - फोटो : ie

कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूर-उर रहमान बरकती ने शुक्रवार को कहा कि वो अपने कार से लाल बत्ती तब ही हटाएंगे यदि उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएम मोदी और दूसरे मंत्री लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कैबिनेट मंत्री पहले ब्लैक कैट कमांडो और हेलीकॉप्टर लेना छोड़ें तो हम भी लाल बत्ती हटा देंगे।

विज्ञापन


बता दें कि केन्द्र सरकार के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी इमाम ने सरकार के आदेश को ठुकरा दिया था। हालांकि इस मामले में टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूर-उर रहमान बरकाती के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इमाम के खिलाफ तॉप्सिया के सूरज कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज की है। सरकारी आदेश को खारिज करते हुए बरकाती ने कहा कि वह केन्द्र के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है।
विज्ञापन


बरकाती ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "मैं एक धार्मिक नेता हूं और पिछले कई दशकों से लाल बत्ती का इस्तेमाल कर रहा हूं। मैं केंद्र के आदेशों का पालन नहीं करता। वे कौन हैं जो मुझे आदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में केवल राज्य सरकार के आदेश का पालन होगा। मैं लाल बत्ती का प्रयोग करूंगा। बंगाल में कोई भी लाल बत्ती को हटा नहीं पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में लाल बत्ती का प्रयोग बैन कर दिया गया है। 1 मई से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए सभी सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के आदेश जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed