फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shaheen Bagh Bilkis Bano is in Gal Gadot list of Personal Wonder Women

शाहीन बाग की बिलकिस दादी गैल गैडोट की ‘माई पर्सनल वंडर वुमैन’ सूची में शामिल

Thu, 31 Dec 2020 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh Bilkis Bano is in Gal Gadot list of Personal Wonder Women
बिलकिस दादी - फोटो : ANI

दिल्ली के शाहीन बाग में महीनों तक नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ चले विरोध प्रदर्शनों का चेहरा बन कर उभरी 80 वर्षीय बिलकिस बानो उर्फ बिल्किस दादी को हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट ने अपनी 'माई पर्सनल वंडर वुमैन' सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन


हाल ही में फिल्म 'वंडर वुमैन 1984' में नजर आईं गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दुनिया भर में अपने काम के कारण पहचानी गई लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, 'आश्चर्यजनक महिलाओं की अपनी सूची साझा करते हुए मैं 2020 को अलविदा कह रही हूं। इनमें कुछ मेरी करीबी दोस्त हैं, कुछ परिवार की महिलाएं और कुछ महिलाओं से मैं प्रेरित हूं और मिल चुकी हूं, जबकि कुछ महिलाओं से मैं भविष्य में मिलने की आशा करती हूं।'
विज्ञापन


35 वर्षीय अभिनेत्री ने बिलकिस बानो की वही तस्वीर साझा करते हुए गलत जानकारी देते लिखा, 'भारत में महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ती 82 वर्षीय इस कार्यकर्ता को देखकर लगता है कि सही के लिए लड़ने की कोई उम्र नहीं होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में उन्होंने वह स्टोरी हटा दी लेकिन बिलकिस अब भी उनके पोस्ट का हिस्सा हैं। इस साल की शुरुआत में शाहीन बाग की दादी के नाम से मशहूर बिलकिस बानो को टाइम मैगजीन में 2020 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया था।


गैडोट की 'माई पर्सनल वंडर वुमैन' सूची में उनकी 'वंडर वुमैन 1984' की निर्देशक पैटी जेनकिंस, अमेरिका की उप राष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन, फाइजर में वैक्सीन रिसर्च की प्रमुख कैथरिन जानसन और एक कार्यकर्ता सोफिया स्कार्लेट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed