{"_id":"592bc1294f1c1bd657bdaac1","slug":"shahabuddin-detained-by-cbi-will-be-questioning-in-journalist-s-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI ने तिहाड़ जेल से शहाबुद्दीन को लिया हिरासत में, हो सकता है लाई डिटेक्टर टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CBI ने तिहाड़ जेल से शहाबुद्दीन को लिया हिरासत में, हो सकता है लाई डिटेक्टर टेस्ट
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 29 May 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
सीबीआई ने सीवान के पत्रकार की हत्या के मामले में पूर्व राजद सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन को हिरासत में लिया है। उसे सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ जारी है। कहा जा रहा है कि शहाबुद्दीन का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जा सकता है। इससे पहले सीबीआई ने उसे आरोपी के तौर पर शामिल किया था। शहाबुद्दीन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई के विशेष कोर्ट की विशेष जज अनुपम कुमारी के समक्ष पेश किया गया था। बाद में अदालत ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को पूछताछ के लिए सीबीआई की आठ दिन रिमांड में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में शहाबुद्दीन को दसवां आरोपी बनाया है। सीबीआई की याचिका पर विशेष कोर्ट ने 22 मई को शहाबुद्दीन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के निर्देश दिए थे। सीबीआई से उसी दिन इस मामले में शहाबुद्दीन को आरोपी बनाने की दरख्वास्त भी की थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन के खिलाफ जल्द ही सीबीआई आरोपपत्र भी दाखिल करेगी।
विज्ञापन
45 से अधिक आपराधिक मामलों में मुकदमों का सामना कर रहे शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने इस साल फरवरी में तिहाड़ जेल भेज दिया था। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने आगामी 9 जून को फिर से शहाबुद्दीन को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन