{"_id":"5c5edf23bdec227363551479","slug":"shah-targets-45-of-48-lok-sabha-seats-in-baramati-eyes-on-sharad-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह की नजरें पवार के गढ़ बारामती पर, महाराष्ट्र की 48 में से 45 लोकसभा सीटों का लक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाह की नजरें पवार के गढ़ बारामती पर, महाराष्ट्र की 48 में से 45 लोकसभा सीटों का लक्ष्य
Sat, 09 Feb 2019 07:51 PM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, पुणे
भाषा, पुणे
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में 48 में से 45 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हुए शनिवार को वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इनमें से एक सीट ‘बारामती’ होनी चाहिए। दरअसल, बारामती राकांपा सुप्रीमो शरद पवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट से अभी पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं।
विज्ञापन
शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्र - पुणे, बारामती और शिरूर के लिए एक समीक्षा बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि ‘‘महाराष्ट्र में, यदि हमारा गठबंधन 45 सीट से कम पर जीत हासिल करता है तो इसे जीत नहीं माना जाएगा।’’
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य से मुझे 45 सीटें जीत कर दें और उसे हासिल करने के लिए हमें बारामती सीट जीतनी होगी। यदि हम बारामती जीतते हैं तो ही 45 की संख्या हासिल हो सकती है।’’
विज्ञापन