{"_id":"5d3c53558ebc3e6caa3bb359","slug":"shah-praised-the-rescue-teams-to-save-the-passengers-of-mahalaxmi-express-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे में फंसी ट्रेन के यात्रियों को बचाने के लिए शाह ने राहत टीमों की प्रशंसा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाणे में फंसी ट्रेन के यात्रियों को बचाने के लिए शाह ने राहत टीमों की प्रशंसा की
Sat, 27 Jul 2019 10:58 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को बचाने के अभियान में लगी एनडीआरएफ, तीन सेवाओं और अन्य एजेंसियों के प्रयासों की प्रशंसा की। भारी बारिश के बाद रेल पटरियों पर पानी भरने के कारण यह ट्रेन 15 घंटे तक फंसी रही। मुंबई से 72 किलोमीटर दूर बदलापुर से कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्री फंस गए थे।
शाह ने ट्वीट किया कि एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को बचा लिया है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पूरे अभियान पर करीबी नजर रख रही है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी 1,050 यात्रियों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाह ने ट्वीट किया कि एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को बचा लिया है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पूरे अभियान पर करीबी नजर रख रही है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी 1,050 यात्रियों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य रेलवे के सीपीआरओ सुनील उदासी ने बताया, '13 ट्रेनों की रूट बदल दी गई हैं, और 2 को कैंसल कर दिया गया है। उल्हास नदी में आई बाढ़ और अम्बेरनाथ में जलजमाव की वजह से ऐसा किया गया है।Home Minister Amit Shah: Teams of NDRF, Navy, IAF, Railways&state administration have safely rescued all the 700 passengers stranded on Mahalaxmi Express near Mumbai. We were closely monitoring the entire operation. Kudos to the rescue teams for their exemplary effort. (File pic) pic.twitter.com/HpPVkBNzES
— ANI (@ANI) July 27, 2019