फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shabnam acid attack case: Shabnam request in to Supreme court, hearing on petition on Monday

तेजाब हमले से खौफजदा शबनम ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई 

Sat, 15 Sep 2018 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
Shabnam acid attack case: Shabnam request in to Supreme court, hearing on petition on Monday
shabnam
निकाह हलाला, बहुविवाह और तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में झंडा बुलंद करने वाली शबनम पर तेजाब हमले का मामला भी शीर्ष अदालत के पास पहुंच गया है। शबनम ने बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में अपने ऊपर हुए तेजाब हमले के बाद उचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग वाली याचिका शीर्ष अदालत में दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को तय किया कि शबनम की इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। पीठ ने शबनम के वकील डॉ. राजीव शर्मा को आवेदन की प्रति यूपी सरकार की एडिशनल एडवोकेट जनरल ऐश्वर्या भाटी को देने के लिए कहा है। साथ ही केंद्र सरकार को भी एक प्रति भेजने का निर्देश दिया है। वकील के माध्यम से दाखिल शबनम के आवेदन में कहा गया कि उसे उचित सुरक्षा के साथ ही तेजाब हमले से जुड़ी चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जाए। बता दें कि शबनम पर उसके देवर और एक अन्य व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया था। शबनम फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


शबनम ने निकाह हलाला और बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई अपनी याचिका में अपने पति पर जबरन तीन तलाक देने के बाद अपने जीजा के साथ निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया हुआ है, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। निकाह हलाला मुस्लिम समुदाय में उस प्रथा को कहा जाता है, जिसमें पति-पत्नी तलाक होने के बाद यदि दोबारा आपस में विवाह करना चाहें तो पत्नी को किसी अन्य आदमी के साथ निकाह करते हुए उससे तलाक लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed