{"_id":"62c02220e87e2c2bc762e33b","slug":"sexual-harassment-case-thiruvananthapuram-police-take-former-mla-pc-george-into-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thiruvananthapuram: पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज को मिली जमानत, यौन उत्पीड़न केस में हिरासत में लिए गए थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thiruvananthapuram: पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज को मिली जमानत, यौन उत्पीड़न केस में हिरासत में लिए गए थे
Sat, 02 Jul 2022 09:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:35 PM IST
सार
केरल के पूर्व विधायक पी.सी.जॉर्ज के खिलाफ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए पूर्व विधायक पी.सी.जॉर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के पूर्व विधायक पी.सी.जॉर्ज के खिलाफ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। पूर्व विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। तिरुवनंतपुरम पुलिस ने शनिवार को उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि उन्हें अब अदालत से जमानत मिल गई है। उनके खिलाफ एक घोटाले के मामले में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पहले भी विवादों में रहे जॉर्ज
इससे पहले पीसी जॉर्ज को मई के महीने में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। जॉर्ज पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक हिंदू सम्मेलन के दौरान नफरती भाषण दिया था। वह अपने बयानों से सांप्रदायिक नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे थे।
क्या दिया था विवादित बयान
दरअसल, पीसी जॉर्ज ने एक सम्मेलन में भाषण के दौरान आरोप लगाया था कि मुस्लिम रेस्तरां में हिंदुओं को नपुंसक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गैर मुस्लिमों से मुस्लिम रेस्तरां में न जाने की अपील करते हुए कहा था, वहां पुरुषों को नपुंसक और महिलाओं को बांझ बनाने वाली चाय परोसी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि वे देश पर कब्जा कर सकें।
पीसी जॉर्ज के बयान पर प्रदेश में खूब राजनीति हुई थी। उनके बयान की जमकर निंदा हुई। कांग्रेस ने राज्य सरकार से जॉर्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। तब विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया था कि जॉर्ज ने यह बयान साम्प्रदायिक भावना भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के मकसद से दिया है।
विज्ञापन
केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के नेता पीसी जॉर्ज केरल के कोट्टायम जिले से सात बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह 33 वर्षों तक केरल की विधानसभा के सदस्य रहे हैं।Kerala | Case registered against ex-MLA PC George on charges of sexual harassment & outraging modesty. The complainant is also accused in a scam case. Case registered under IPC sections 354 (assault or criminal force to woman with intent to outrage her modesty)& 354 A
विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/HpENmndWbF — ANI (@ANI) July 2, 2022