फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik's Sex Workers Face Financial Crisis Amid Coronavirus Outbreak, Now sells jewelry with the help of ASHA

कोरोना संकट में भुखमरी के कगार पर पहुंची सेक्स वर्कर, 'आशा' मिली, तो बदला काम और पहचान

Mon, 25 Jan 2021 10:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 25 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Nashik's Sex Workers Face Financial Crisis Amid Coronavirus Outbreak, Now sells jewelry with the help of ASHA
sex worker

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार रोकने के लिए लागू लॉकडाउन लाखों लोगों की जिंदगियां बेपटरी हो गई। वहीं देशव्यापी लॉकडाउन के बाद हाशिए पर खड़ा सेक्स वर्कर्स का एक बड़ा तबका भुखमरी के कगार पर पहुंच गया। कोरोना वायरस के चलते एक भी ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे। आमदनी नहीं होने के चलते इन सेक्स वर्कर को एक-एक दिन काटना मुश्किल हो गया। इस मुश्किल वक्त में आशा वर्कर्स ने दिखाई राह, तो इन महिलाओं की पहचान और काम दोनों बदल गए। 

विज्ञापन


कोरोना संकट में महाराष्ट्र के नासिक के पास भद्रकाली में सेक्स वर्कर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भद्रकाली में रहने वाली सेक्स वर्कर्स का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनका बहुत बुरा हाल हो गया। दो वक्त के खाने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा हमारे पास पैसे भी नहीं ना कोई और विकल्प। दूसरे से राशन मांगने की नौबत आ गई। लोग हमारी मदद को तैयार नहीं। सेक्स वर्कर्स ने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई। लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिल पा रही थी। इस बीच आशा वर्कर्स ने हमारे हुनर को निखारने का काम किया। उन्होंने हम लोगों को ज्वैलरी बनाने का काम सिखाया। 

काम और पहचान दोनों बदल गए

एक सेक्स वर्कर ने बताया कि आशा वर्कर्स ने हमें आभूषण बनाने का काम करने पर जोर दिया। हमने उनसे आभूषण बनना सीखा। अब अपना घर चलाने के लिए आभूषण बनाकर बाजार में बेचने का काम शुरू कर दिया। महिलाओं ने हमारे बनाए आभूषणों पर अच्छी प्रतिक्रिया दी, जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। इस कोरोना संकट ने हमारी पहचान और काम दोनों बदल दिए हैं। उस महिला ने कहा कि अब हम भी एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed