फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   severe heat is weakening the memory of older people due to heat knowledge nerves may weak

Heat: गरीबों की याददाश्त कमजोर कर रही भीषण गर्मी, तपिश के कारण ज्ञान संबंधी तंत्रिकाएं हो सकती हैं कमजोर

Sun, 20 Aug 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 20 Aug 2023 06:20 AM IST
सार

अत्यधिक गर्मी के संपर्क में रहने से गरीब इलाकों के निवासियों में तेजी से संज्ञानात्मक गिरावट आई, लेकिन अमीर इलाकों में रहने वालों के साथ ऐसा नहीं हुआ। शोधकर्ताओं के अनुसार, समृद्ध पड़ोंस में ऐसे संसाधन होते हैं।

विज्ञापन
severe heat is weakening the memory of older people due to heat knowledge nerves may weak
झुलसाती गर्मी

विस्तार

अत्यधिक गर्मी कमजोर आबादी विशेष रूप से बुजुर्गों और गरीबी में जीने के लिए मजबूर लोगों की याददाश्त को कमजोर कर रही है। यह बात एनवाईयू स्कूल ऑफ ग्लोबल पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं की अगुवाई में किए गए अध्ययन में सामने आई है। अध्ययन के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से ज्ञान-संबंधी तंत्रिकाएं कमजोर हो सकती हैं, लेकिन यह पूरी आबादी में एक समान नहीं होता है।

विज्ञापन

अध्ययन के अनुसार, दुनियाभर में खासकर अमेरिका में मौसम संबंधी मौतों का प्रमुख कारण अत्यधिक गर्मी है जो हर साल तूफान, बवंडर और बिजली गिरने की तुलना में अधिक लोगों की जान ले लेती है। छोटे बच्चे और बूढ़े लोग विशेष रूप से गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे गर्मी से थकावट और हीट स्ट्रोक से काफी प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन

यह आया सामने
शोधकर्ताओं ने पाया कि अत्यधिक गर्मी के संपर्क में रहने से गरीब इलाकों के निवासियों में तेजी से संज्ञानात्मक गिरावट आई, लेकिन अमीर इलाकों में रहने वालों के साथ ऐसा नहीं हुआ। शोधकर्ताओं के अनुसार, समृद्ध पड़ोंस में ऐसे संसाधन होते हैं जो गर्मी, लू से बचने में मदद कर सकते हैं। अच्छी तरह से बनाए गए ग्रीन एरिया, एयर कंडीशनिंग और ठंडा करने जैसी चीजें इन्हें गर्मी से बचाती हैं। गरीबी वाले इलाकों में ऐसे संसाधन मौजूद नहीं थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल के सर्वेक्षण से निकाला निष्कर्ष
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति अध्ययन के तहत 12 साल की अवधि तक सर्वेक्षण किए। इस सर्वेक्षण में 52 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लगभग 9,500 वयस्कों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने पड़ोस के उन सामाजिक आर्थिक उपायों को भी देखा जहां प्रतिभागी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने तापमान के आंकड़ों के आधार पर 12 साल की अवधि के दौरान प्रतिभागियों के अत्यधिक गर्मी के पूरे खतरों की गणना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed