फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several parts in country facing heat waves, Rains Bring Relief In Punjab, Haryana

देश के अधिकतर हिस्सों में जारी रहेगी लू की स्थिति, पंजाब और हरियाणा में बारिश से राहत

Wed, 05 Jun 2019 03:56 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 05 Jun 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Several parts in country facing heat waves, Rains Bring Relief In Punjab, Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश का बड़ा हिस्सा मंगलवार को भी लू की चपेट में रहा। राजस्थान के चूरू में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश से लोगों को राहत भी मिली है। जम्मू क्षेत्र में धूल भरी हवाएं चलीं, जिसके कारण एक पेड़ गिर गया। इससे एक नाबालिग की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इससे वैष्णो देवी की यात्रा भी प्रभावित हुई। तीर्थ स्थल पर मौजूद छह दुकानों की छतों को पेड़ गिरने से नुकसान पहुंचा।

loader

दिल्ली में मर्करी ने अधिकतम 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान को छू लिया है। जो कि सामान्य से अधिक है। लेकिन ईद के दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। साथ ही बिजली गरजने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

वहीं कई इलाकों जैसे जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। लेकिन राजस्थान में चूरू अभी भी 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म स्थान बना हुआ है। कोटा में भी 47.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, गंगानगर, जयपुर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8, 46.5, 45 और 44.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दिन के समय अजमेर में 44.5 और जैसलमेर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। जम्मू में अधिकतम 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
 
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed