{"_id":"6404f975f4c7cd9419060993","slug":"several-opposition-leaders-voice-support-for-kapil-sibal-newly-launched-platform-to-fight-injustice-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapil Sibal: अन्याय से लड़ने के लिए सिब्बल ने खड़ा किया मंच ‘इंसाफ’, कई CM और विपक्ष के नेताओं ने किया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kapil Sibal: अन्याय से लड़ने के लिए सिब्बल ने खड़ा किया मंच ‘इंसाफ’, कई CM और विपक्ष के नेताओं ने किया समर्थन
Mon, 06 Mar 2023 01:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:50 AM IST
सार
सिब्बल ने शनिवार को कहा कि देश में व्याप्त अन्याय के खिलाफ नया मंच चला रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं से अपने समर्थन में खड़ा होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल, वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई नेताओं ने न्याय के लिए लड़ने के लिए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के नवघोषित मंच ‘इंसाफ’ का समर्थन किया है।
सिब्बल ने शनिवार को कहा कि देश में व्याप्त अन्याय के खिलाफ नया मंच चला रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं से अपने समर्थन में खड़ा होने का आह्वान किया।
आप प्रमुख केजरीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बघेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंच से जुड़ने का समर्थन दिया है। सीएम ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और के चंद्रशेखर राव सहित नौ विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विपक्ष के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के घोर दुरुपयोग का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस, लेफ्ट और डीएमके ने पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने इंसाफ से जुड़ने की अपील
केजरीवाल ने रविवार को वकीलों समेत लोगों से सिब्बल के नए लॉन्च किए गए प्लेटफॉर्म 'इंसाफ' से जुड़ने की अपील की है। केजरीवाल ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, यह कपिल सिब्बल की एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। मैं सभी से इसमें शामिल होने की अपील करता हूं और हम एक साथ अन्याय से लड़ेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सिब्बल एक प्रसिद्ध वकील हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बहुत सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि अपनी पहल से सिब्बल समाज के विभिन्न तबकों के लोगों को जोड़ना चाहते हैं।
11 मार्च को होगी जंतर मंतर पर बैठक
राज्यसभा सांसद सिब्बल ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह न्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए 'इंसाफ' मंच और 'इंसाफ का सिपाही' नामक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं। इस पहल में देश भर के वकील अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस पहल के संबंध में 11 मार्च को जंतर-मंतर पर एक बैठक भी आयोजित होगी। इसमें भारत के लिए दृष्टिकोण को पेश किया जाएगा। इसमें विपक्षी दलों के नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने अपनी पहल के लिए गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों से समर्थन देने का अनुरोध किया है।