फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several killed many injured after private bus turns turtle in Raigad district news in hindi

Maharashtra: रायगढ़ में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल

Fri, 20 Dec 2024 01:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 20 Dec 2024 01:06 PM IST
सार

हादसे में मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए माणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
several killed many injured after private bus turns turtle in Raigad district news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस घाट के पास पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह घटना तम्हिनी घाट पर सुबह के 9:15 बजे घटी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारातियों को लेकर बस लोहेगांव से महाड में बिरवाडी की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस पलट गई। 

विज्ञापन


इस हादसे में मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए माणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के तौर पर की गई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें कि यह हादसा मुंबई तट के पास बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने वाली घटना के बाद घटी।
विज्ञापन


मुंबई तट के पास हुआ था हादसा

महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'एलीफेंटा' द्वीप पर लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के दौरान पर्यटक नाव में दो जर्मन और एक कनाडाई नागरिक भी सवार थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त नौसैनिक जहाज भारतीय नौसेना की हिरासत में है, जबकि क्षतिग्रस्त यात्री नौका को दक्षिण मुंबई में भाऊचा धक्का (डॉकयार्ड रोड के पास एक घाट) पर ले जाया गया है। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed