त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार: तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत; कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
केरल के त्रिशूर में आधी रात को तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तमिलनाडु नंबर की इस कार में सवार ये लोग कौन थे और हादसा कैसे हुआ? पढ़िए रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हादसा कब और कैसे हुआ?
पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। युवक जिस कार में सफर कर रहे थे, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा यहां के पास कैपामंगलम इलाके के पनम्बिकुन्नु में हुआ। ट्रक राजमार्ग पर खड़ा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
STORY | Eight killed as car rams into parked lorry in Keralam’s Thrissur
Eight people, believed to be students from neighbouring Tamil Nadu, have been killed in a tragic road accident in central Keralam's Thrissur district, police said on Saturday.विज्ञापन विज्ञापन
READ: https://t.co/PSaeLyLfQS… pic.twitter.com/q4p095dcCY — Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2026
ये भी पढ़ें: कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया: वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा?
कार से शव कैसे निकाले गए?
स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने भी इसमें मदद की। बचाव अभियान के दौरान सभी युवकों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।
क्या सभी मृतक तमिलनाडु के छात्र थे?
हादसे में शामिल कार पर तमिलनाडु का नंबर दर्ज था। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।