फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several doctors in train when 8 months pregnant call him.

8 महीने की गर्भवती को एक फोन पर चलती ट्रेन में मिले कई डॉक्टर

Thu, 12 May 2016 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
Several doctors in train when 8 months pregnant call him.
ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला की जब रास्ते में तबियत खराब हुई तो एक फोन पर अगले स्टेशन पर आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरों की टीम मौजूद मिली।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने न सिर्फ महिला को उपचार दिया,  ट्रेन भी प्लेटफार्म पर निर्धारित समय से करीब सात मिनट अतिरिक्त रुकी रही। रेलवे की यह कार्यशैली स्थानीय लोगों में प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।

अलीगढ़ के हाथी वाला पुल के पास स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ कर्मी फैज मोहम्मद रहते हैं। उनकी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई है। पिछले दिनों उनकी बेटी निकहत फैज अपने मायके अलीगढ़ आई हुई थीं।
विज्ञापन


यहां कुछ समय रहने के बाद वह वापस अपनी ससुराल के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन- जबलपुर (गोंडवाना) एक्सप्रेस में सवार हुईं।

उनके पिता हैं स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ कर्मी

Several doctors in train when 8 months pregnant call him.
मोहम्मद फैज ने बताया कि आगरा के पास जब उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने फोन पर इसकी सूचना दी।

कुछ रास्ता न सूझता देख किसी तरह नेट से नंबर लेकर उन्होंने रेलवे के महानिदेशक स्वास्थ्य से संपर्क किया। उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद बेटी ने बताया कि झांसी रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो वहां पांच डॉक्टर, दो लेडी डॉक्टर, एक सर्जन, एक फिजीशियन पहले से मौजूद थे।

निकहत को वहां ट्रीटमेंट दिया गया और आगे के रेलवे स्टेशनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई। यही नहीं निकहत को स्लीपर कोच से एसी कोच में भी ट्रांसफर किया गया।

निकहत ने बताया कि उसको दर्द से राहत मिली और अगले दिन वह जबलपुर पहुंची। वहां उसे फिर समुचित उपचार दिया गया। रेलवे की इस दरियादिली के लिए फैज मोहम्मद ने डीजी हेल्थ को शुक्रिया अदा करने वाला एक खत लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed