फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several dead and injured, one missing as two cars collide in Rajkot, burst into flames

गुजरात: राजकोट में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से तीन की मौत; पांच घायल

Sat, 19 Apr 2025 10:26 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, राजकोट
पीटीआई, राजकोट Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 10:26 PM IST
सार

शनिवार शाम गुजरात के राजकोट जिले में दो वाहनों की टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई, जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार में कुल आठ लोग सवार थे।

विज्ञापन
several dead and injured, one missing as two cars collide in Rajkot, burst into flames
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के राजकोट जिले में शनिवार शाम एक कार की एक अन्य चौपहिया वाहन से भिड़त के बाद आग लग गई जिसमें तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि तीन वर्षीय एक बच्ची लापता है। अजी धाम पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजकोट को भावनगर से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर स्थित सरधार गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि भिड़ंत में शामिल दोनों कारें आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें बचा लिया गया। उन्हें राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान निरुबेन मकवाना (35), हिमांशी सरवैया (22) और मीत सकारिया (12) के रूप में हुई है। हेतवी मकवाना (3) लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राजकोट में इंदिरा सर्किल के पास बुधवार सुबह एक लापरवाह सिटी बस चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे से गुस्साए लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और भारी हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed