फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven people of a family died due to collision with SUV trees on the highway

राजमार्ग पर एसयूवी के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Thu, 01 Aug 2019 05:24 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 01 Aug 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
Seven people of a family died due to collision with SUV trees on the highway
demo pic
महाराष्ट्र के मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग पर सातारा के निकट सड़क किनारे एक पेड़ से एक एसयूवी के टकरा जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मंगलवार देर रात मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बोरगांव पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के धारवाड़ का रहने वाला परिवार हज पर जा रहे दो लोगों को छोड़ने मुंबई हवाईअड्डे जा रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर सातारा के समीप कशिल गांव के समीप यह हादसा हुआ। सभी सातों मृतक एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन

 
मृतकों की पहचान निजामुद्दीन अब्दुलनबी सौदागर (69), सफुरा निजामुद्दीन सौदागर (58), मंसूफ निजामुद्दीन सौदागर (40), नफीसा मंसूफ सौदागर (35), अक्सा मंसूफ सौदागर (4), अहमदरजा मंसूफ सौदागर (2) और तयब्बा मंसूफ सौदागर (6) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि परिवार मुंबई हवाईअड्डे जा रहा था जहां से निजामुद्दीन सौदागार और उनकी पत्नी सफुरा को हज यात्रा पर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि चालक शाहनवाज पेंढारी ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर पलट गई तथा सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी।
अधिकारी ने बताया कि पेंढारी को हादसे में गंभीर चोटें आयी हैं और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed