फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seven people dead after an old tree fell on a tin shed in Akola district due to rainfall

महाराष्ट्र: टिन शेड पर गिरा नीम का पेड़, सात की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल

Mon, 10 Apr 2023 04:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 04:36 AM IST
सार

अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना के दौरान शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
seven people dead after an old tree fell on a tin shed in Akola district due to rainfall
अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

अकोला जिले के पारस गांव में रविवार को आई बारिश की वजह से एक टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। घटना में शेड धराशायी हो गया। देखते ही देखते मौके पर हाहाकार मच गया। अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन


अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना के दौरान शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, यह घटना दर्दनाक है। मैं उनके प्रति विनम्र संवेदना व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


मृतकों के परिवार को देगी सरकार आर्थिक मदद
डिप्टी सीएम ने कहा, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के इलाज के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने लिखा, घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed