फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven Indian fishermen arrested by Sri lanka Navy, accused of crossing international border

श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघने का आरोप

Tue, 13 Aug 2019 02:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रामेश्वरम Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 13 Aug 2019 02:09 PM IST
सार

  • श्रीलंकाई नौसेना ने सात मछुआरों को गिरफ्तार किया
  • अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे 2,000 से अधिक मछुआरों को वहां से खदेड़ दिया 
  • इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
Seven Indian fishermen arrested by Sri lanka Navy, accused of crossing international border
indian fisherman

विस्तार

तमिलनाडु के रामेश्वर के रहने वाले सात मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी यहां के मछुआरा संगठन के एक नेता ने दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार की सुबह नेदुंतीवू द्वीप क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इससे पहले भी 28 जुलाई को श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। सात मछुआरों की गिरफ्तारी के साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे 2,000 से अधिक मछुआरों को वहां से खदेड़ दिया और 50 से अधिक नौकाओं के जाल नष्ट कर दिए।
विज्ञापन


यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब रामेश्वरम से मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे और नेदुंतीवू के नजदीक मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना का एक गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा और सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें उनकी नौका के साथ श्रीलंका के कांगेसंतुरई बंदरगाह ले गया।


उन्होंने बताया कि अन्य मछुआरों का पीछा किया गया जिसके कारण उन्हें मछली पकड़े बिना ही समुद्र तट पर लौटना पड़ा।

दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर गलती से एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने के लिए गिरफ्तार किया जाता है। वे अपनी नाव में आधुनिक डिवाइस न लगा होने के कारण अक्सर अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed