{"_id":"66ec2d66c84ce633ec013b48","slug":"seven-ied-bombs-recovered-in-violence-hit-manipur-indian-army-defused-all-the-bombs-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: हिंसाग्रस्त मणिपुर में सात आईईडी बम किए बरामद, भारतीय सेना ने सभी बमों को किया निष्क्रिय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: हिंसाग्रस्त मणिपुर में सात आईईडी बम किए बरामद, भारतीय सेना ने सभी बमों को किया निष्क्रिय
सार
मणिपुर में उग्रवादियों की तरफ से लगाए गए सात आईईडी बम को भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की तरफ से बरामद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इंफाल पूर्व जिले में बोंगजांग और इथम गांवों के पास पहाड़ी क्षेत्रों से ये बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सात आईईडी बम किए बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने उग्रवादियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया और भारी जानमाल के नुकसान होने से बचा लिया। भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की तरफ से चलाए गए एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में इंफाल पूर्व जिले में बोंगजांग और इथम गांवों के पास पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में आईईडी बम बरामद किए गए हैं।
खुफिया जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई
रक्षा सूत्रों के मुताबिक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस के दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना के विस्फोटक पहचान कुत्तों के साथ एक खोज अभियान शुरू किया। खोज अभियान में करीब 28.5 किलोग्राम वजन के सात आईईडी बरामद किए। जिसके बाद बरामद किए गए आईईडी को भारतीय सेना के इंजीनियरों के विशेषज्ञों की तरफ से निष्क्रिय किया गया।
मणिपुर में तीन महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई
इन आईईडी बमों की बरामदगी से एक बड़ी घटना को अंजाम देने रोक दिया गया और निर्दोष नागरिकों के अनमोल जीवन को बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक इन आईईडी बमों की बरामदगी पिछले तीन महीनों में सुरक्षा बलों की दूसरी बड़ी जब्ती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन