फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seven everest mountaineers to clean up ganga, bachendri pal will lead

गंगा सफाई अभियान में उतरेंगे माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले सात पर्वतारोही, अगुवाई करेंगी बछेंद्री पाल

Wed, 03 Oct 2018 10:21 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
seven everest mountaineers to clean up ganga, bachendri pal will lead

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले देश के सात पर्वतारोही अब गंगा सफाई अभियान में उतरेंगे। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) द्वारा शुरू की जा रही इस मुहिम की अगुवाई देश की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल करेंगी। उनकी इस टीम में कुल चालीस सहयोगी होंगे। इनमें पर्वतारोहण के अलावा इंजीनियरिंग, एमबीए और अन्य संकायों से जुड़े युवा शामिल हैं।

विज्ञापन


बछेंद्री पाल और उनकी टीम पांच अक्तूबर को हरिद्वार से गंगा में रीवर-राफ्टिंग करते हुए अपना अभियान शुरू करेगी। गंगा में करीब 15 सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह अभियान पटना में 30 अक्तूबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन


इस दौरान बिजनौर, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और बक्सर जैसे शहरों में लोगों को गंगा की सफाई के बारे में बताने के लिए कई तरह के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।चौपाल संवाद के जरिए स्कूल-कालेज एवं दूसरे संस्थानों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति गंगा से जुड़े: राजीव रंजन मिश्रा 

seven everest mountaineers to clean up ganga, bachendri pal will lead
एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा (फाइल फोटो)

एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि हमारा प्रयास हर व्यक्ति को गंगा सफाई अभियान से जोड़ना है। जो लोग गंगा के किनारे या उसके आसपास रहते हैं, केवल वही नहीं, अपितु दूर-दराज के लोग भी इस पवित्र मुहिम में अपना योगदान दे सकते हैं। हमारा मकसद है लोगों में गंगा की सफाई के प्रति चेतना जगाना।

इसके लिए गंगा प्रहरी और जिला गंगा कमेटी जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। इस अभियान का मुख्य फोकस युवाओं को गंगा स्वच्छता मुहिम से जोड़ना है। अगर युवा गंगा को जान गए और समझ गए तो फिर इस अभियान की सफलता को कोई नहीं रोक सकता। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गंगा में जो मूर्तियां या दूसरी सामग्री विसर्जित की जाती है, उनका निर्माण पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए।

ये हैं अभियान के सात सहयोगी, जिन्होंने एवरेस्ट फतह की है
बछेंद्री पाल, हेमंत गुप्ता, प्रेमलता, आरएस पॉल, विनिता सोरेण, चेतना साहू, पूनम राणा और स्वर्णलता दलाई 

बछेंद्री पाल बोली, जीवन से मरण तक, गंगा के बिना संभव नहीं...

पर्वतारोही बछेंद्री पाल का कहना है कि गंगा हमारे जीवन से लेकर मरण तक जुड़ी हैं। ये सभी काम गंगा के बिना संभव नहीं होते। गांव और गंगा हमारे खून में है। गंगा सफाई के अभियान को एक आंदोलन का रूप देना होगा। इस अभियान में हमारी टीम रीवर-राफ्टिंग करते हुए एक शहर से दूसरे शहर पहुंचेगी। लोगों के साथ रोजाना संवाद होगा, गंगा सफाई के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनके सुझाव भी लेंगे।

इस तरह का है कार्यक्र

पर्वतारोही बछेंद्री पाल और उनकी टीम चार अक्टूबर की शाम को हरिद्वार पहुंचेगी, यह टीम सात अक्तूबर तक वहीं पर रहेगी, आठ अक्तूबर को टीम बिजनौर पहुंचेगी, 11 अक्टूबर को नरोरा व 12 अक्टूबर को फरूखाबाद जाएगी। 14 अक्टूबर को कानपुर में लोगों को जागरूक करेंगे, यहां तीन दिन तक कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। 18 अक्टूबर को इलाहाबाद और उसके बाद 22 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेंगे। 26 अक्टूबर को बक्सर व 28 अक्टूबर को पटना में लोगों को गंगा सफाई मिशन से जोड़ने का काम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed