{"_id":"6213b8eadbd3dc3ca626f1a0","slug":"serum-institute-seeks-eua-for-its-covovax-vaccine-for-12-17-yrs-age-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: सीरम ने ‘कोवोवैक्स’ के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी, 12-17 साल उम्र के बच्चों के लिए होगी वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine: सीरम ने ‘कोवोवैक्स’ के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी, 12-17 साल उम्र के बच्चों के लिए होगी वैक्सीन
Mon, 21 Feb 2022 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:38 PM IST
सार
भारत के औषधि महानियंत्रक ने ‘कोवोवैक्स’ को वयस्कों के लिए आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल के लिए पिछले साल 28 दिसंबर को मंजूरी दे दी थी। इसके अलावा इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 17 दिसंबर 2021 को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भारत के औषधि नियामक से 12 से 17 साल आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन ‘कोवोवैक्स’ के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी। सरकार ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना के खिलाफ कारगर टीका लगाने पर अभी फैसला नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में कहा था कि टीकाकरण की अतिरिक्त जरूरत और टीकाकरण के लिए और आबादी को शामिल करने को लेकर लगातार परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
12-17 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए दिए गए आवेदन में एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 12-17 साल आयु के 2707 लोगों पर किए गए दो अध्ययन के आंकड़े पेश किए हैं। इसमें पाया गया है कि इस आयु समूह पर ‘कोवोवैक्स’ काफी असरदार है। यह पूरी तरह सुरक्षित और रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करने सक्षम है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक सूत्र ने आवेदन में सिंह द्वारा किए गए उल्लेख के हवाले से कहा कि हम 18 या इससे अधिक उम्र की स्वीकृत आयु के अलावा 12 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आपात स्थिति में ‘कोवोवैक्स’ के सीमित इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन दे रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में सिंह ने कहा कि यह मंजूरी न सिर्फ देश को फायदा पहुंचाएगी, बल्कि दुनिया को भी लाभांवित करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेकिंग इन इंडिया फॉर वर्ल्ड’ को भी साकार करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे सीईओ डॉ. अदार सी पूनावाला के विचार के अनुरूप हमें यकीन है कि ‘कोवोवैक्स’ हमारे देश और दुनिया के बच्चों को कोविड-19 से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और विश्व स्तर पर हमारे राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा रखेगी।
भारत के औषधि महानियंत्रक ने ‘कोवोवैक्स’ को वयस्कों में आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल के लिए पिछले साल 28 दिसंबर को मंजूरी दे दी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 17 दिसंबर 2021 को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए सूचीबद्ध कर दिया था। भारत 15-18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ का इस्तेमाल कर रहा है।