{"_id":"60548d2f8ebc3e590f3ceb77","slug":"serum-institute-of-india-stopped-supply-covid-19-vaccine-to-britain-know-here-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: सीरम संस्थान ने ब्रिटेन को कोविड-19 टीके की आपूर्ति रोकी, यह बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: सीरम संस्थान ने ब्रिटेन को कोविड-19 टीके की आपूर्ति रोकी, यह बताई वजह
Fri, 19 Mar 2021 05:11 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 19 Mar 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने ब्रिटेन के लिए कोविड-19 टीके की और खुराक की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए विराम लगा दिया है। संस्थान ने कहा है कि वह ब्रिटेन को बाद में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके की और खुराक की आपूर्ति का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह मौजूदा स्थिति तथा भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के आधार पर यह फैसला करेगी। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने चेताया है कि इस माह के अंत तक कोविड-19 टीके की साप्ताहिक आपूर्ति में उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
इस बारे में संपर्क करने पर एसआईआई के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले ब्रिटेन को 50 लाख खुराक की आपूर्ति की गई है। हम उसे बाद में और आपूर्ति करने का प्रयास करेंगे। मौजूदा स्थिति तथा भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के आधार पर हम ऐसा करेंगे।
विज्ञापन
एसआईआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने पिछले महीने विभिन्न देशों से कहा था कि उन्हें कोविड-19 के टीके कोविशील्ड की आपूर्ति के लिए धैर्य रखना होगा। कंपनी को पहले भारत की जरूरतों को पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा था कि हम भारत की जरूरतों को पूरा करने के अलावा हम शेष दुनिया की जरूरत के साथ भी संतुलन बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।