{"_id":"6089574790b59819b01c314f","slug":"serum-institute-of-india-reduced-the-price-to-the-covishield-vaccine-for-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : सीरम इंस्टीट्यूट ने घटाया टीके का दाम, राज्यों को अब 400 की जगह 300 रुपये चुकाने होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत : सीरम इंस्टीट्यूट ने घटाया टीके का दाम, राज्यों को अब 400 की जगह 300 रुपये चुकाने होंगे
Wed, 28 Apr 2021 06:08 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Apr 2021 06:08 PM IST
सार
सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए इसकी कीमत 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर दिया है
विज्ञापन
Covishield, Vaccine
- फोटो : Twitter@AdarPoonawala
विस्तार
कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत को लेकर राहत की खबर आ रही है। दरअसल सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए इसकी कीमत 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर दिया है। बता दें कि सीरम ने वैक्सीन के एक डोज की कीमत सिर्फ राज्य सरकारों के लिए घटाई हैं। निजी अस्पतालों के लिए अभी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी, निजी अस्पतालों को अभी 600 रुपये ही चुकाने होंगे।
विज्ञापन
कोविशील्ड की कीमत घटाए जाने के बारे में सीरम संस्थान के सीईओ पूनावाला ने ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सीरम की तरफ से एक परोपकारी कदम उठाते हुए, मैं तुरंत ही राज्यों के लिए वैक्सीन की कीमत को 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये करता हूं। इससे राज्य सरकारों के फंड से करोड़ों रुपये बचेंगे। इससे और अधिक वैक्सीनेशन किया जा सकेगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
As a philanthropic gesture on behalf of @SerumInstIndia, I hereby reduce the price to the states from Rs.400 to Rs.300 per dose, effective immediately; this will save thousands of crores of state funds going forward. This will enable more vaccinations and save countless lives.
— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) April 28, 2021
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डीसीजीआई ने जनवरी में दो वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। इसमें एक सीरम की कोविशील्ड है और दूसरी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल थीं। इससे पहले सीरम संस्थान ने केंद्र सरकार को एक डोज 250 रुपये की उपलब्ध करवाई थी, जिसके बाद कीमत घटाकर 150 रुपये कर दी गई थी। इसके बाद एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का टीकाकरण होने की घोषणा के बाद हाल ही में सीरम संस्थान और भारत बायोटेक ने वैक्सीन के नए दाम घोषित किए थे।
परंतु पूनावाला के ताजे एलान के अनुसार, सीरम संस्थान अब 300 रुपये में राज्य सरकारों और 600 रुपये में प्राइवेट अस्पतालों को टीका देगा। भारत बायोटेक कोवैक्सीन की एक डोज 600 रुपये में राज्य सरकारों को देगी, जबकि प्राइवेट अस्पतालों के लिए यह कीमत 1200 रुपये तय की गई है।