फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serum Institute of India CEO Adar Poonawalla says countries will have to wait for some of the nations which could afford covishield vaccine

टीकाकरण: वैक्सीन की कमी पर बोले पूनावाला- जो देश टीके खरीदने में सक्षम होंगे उन्हें देंगे प्राथमिकता

Wed, 30 Jun 2021 08:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 08:27 PM IST
सार

 अदार पूनावाला ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चीजें इतनी गलत हो गई हैं। वैश्विक क्षमता को पूरा करने के लिए अरबों टीकों की जरूरत है। दुनिया के सभी वैक्सीन निर्माता सहयोग कर रहे हैं, और कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन
Serum Institute of India CEO Adar Poonawalla says countries will have to wait for some of the nations which could afford covishield vaccine
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वैक्सीन की कमी पर सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर निर्यात और आयात के कारण वैक्सीन की कमी होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पहले भी रही है क्योंकि जो देश वैक्सीन खरीदने में सक्षम है उन्हें तो प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चीजें इतनी गलत हो गई हैं। वैश्विक क्षमता को पूरा करने के लिए अरबों टीकों की जरूरत है। दुनिया के सभी वैक्सीन निर्माता सहयोग कर रहे हैं, और कोई रास्ता नहीं है। हम आगे बढ़ रहे हैं, दूसरे भी बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने जनवरी से फरवरी के बीच 6 करोड़ डोज का निर्यात किया था जो शायद किसी भी अन्य देश से अधिक था। लेकिन फिर इसके बाद दूसरी लहर ने हम पर प्रहार किया और हमने भारत पर अपना ध्यान फोकस कर दिया क्योंकि तब इसकी आवश्यकता थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविशील्ड के लिए एक महीने में ईएमए की मंजूरी मिलने का भरोसा: पूनावाला

टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने बुधवार को कहा कि कंपनी को एक महीने में अपने कोविड-19 टीके कोविशील्ड के लिए यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) से मंजूरी मिलने का भरोसा है।

पूनावाला ने यह भी कहा कि वैक्सीन पासपोर्ट का मुद्दा देशों के बीच परस्पर आधार पर होना चाहिए। पूनावाला ने इंडिया ग्लोबल फोरम 2021 में कहा, ‘‘ईएमए का हमें आवेदन करने के लिए कहना बिल्कुल सही है, जो हमने हमारे साझेदार एस्ट्राजेनेका के माध्यम से एक महीने पहले कर दिया गया है और उस प्रक्रिया में अपना समय लगता है।

ब्रिटेन एमएचआरए, डब्ल्यूएचओ के साथ भी अनुमोदन प्रक्रिया में समय लगा और हमने ईएमए में आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि एक महीने में ईएमए कोविशील्ड को मंजूरी दे देगा। ऐसा नहीं करने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि यह एस्ट्राजेनेका डेटा पर आधारित है और हमारा उत्पाद कमोबेश एस्ट्राजेनेका के समान है और इसे डब्ल्यूएचओ, ब्रिटेन एमएचआरए द्वारा अनुमोदित किया गया है। तो यह सिर्फ समय की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed