{"_id":"649489ba62af311ec90606b5","slug":"serial-killer-held-for-murdering-three-people-in-telangana-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telanagana: तीन लोगों की हत्या के आरोप में 'सीरियल किलर' गिरफ्तार, फुटपाथ पर सोने वालों को बनाता था निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telanagana: तीन लोगों की हत्या के आरोप में 'सीरियल किलर' गिरफ्तार, फुटपाथ पर सोने वालों को बनाता था निशाना
Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्थरों से तीन लोगों की हत्या की। उसने दो मृतकों से कुछ पैसे भी चुराए। आरोपी ने रात में फुटपाथ पर सोने वालों को उनका सामान चुराने के इरादे से निशाना बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को यहां एक सीरियल किलर की गिरफ्तारी के साथ हत्या के तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया।
विज्ञापन
साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि व्यक्ति (34 वर्षीय) ने 20 और 21 जून की दरम्यानी रात को अलग-अलग स्थानों पर फुटपाथ पर रहने वाले दो लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हत्या सात और आठ जून की दरम्यानी रात को मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्थरों से तीनों की हत्या की। उसने दो मृतकों से कुछ पैसे भी चुराए। आरोपी ने रात में फुटपाथ पर सोने वालों को उनका सामान चुराने के इरादे से निशाना बनाया। आरोपी आदतन अपराधी है और आठ मामलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद उसने फायदे के लिए हत्याएं करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
आरोपी को उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया गया, जहां अपराध हुआ था।