फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Serial killer' held for murdering three people in Telangana

Telanagana: तीन लोगों की हत्या के आरोप में 'सीरियल किलर' गिरफ्तार, फुटपाथ पर सोने वालों को बनाता था निशाना

Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्थरों से तीन लोगों की हत्या की। उसने दो मृतकों से कुछ पैसे भी चुराए। आरोपी ने रात में फुटपाथ पर सोने वालों को उनका सामान चुराने के इरादे से निशाना बनाया। 

विज्ञापन
'Serial killer' held for murdering three people in Telangana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को यहां एक सीरियल किलर की गिरफ्तारी के साथ हत्या के तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया।

विज्ञापन


साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि व्यक्ति (34 वर्षीय) ने 20 और 21 जून की दरम्यानी रात को अलग-अलग स्थानों पर फुटपाथ पर रहने वाले दो लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हत्या सात और आठ जून की दरम्यानी रात को मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्थरों से तीनों की हत्या की। उसने दो मृतकों से कुछ पैसे भी चुराए। आरोपी ने रात में फुटपाथ पर सोने वालों को उनका सामान चुराने के इरादे से निशाना बनाया। आरोपी आदतन अपराधी है और आठ मामलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद उसने फायदे के लिए हत्याएं करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


आरोपी को उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया गया, जहां अपराध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed