आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए। वह आज यहां जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और समिट को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
‘उधार’ के विमान से अमेरिका पहुंचे इमरान खान, आज ट्रंप से करेंगे मुलाकात
इमरान खान आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी को भी महासभा को संबोधित करना है। इमरान का नंबर मोदी के संबोधन के बाद दोपहर में आएगा। इमरान खान पहले ही कह चुके हैं कि वह महासभा को संबोधित करते हुए कश्मीर मुद्दा उठाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उपचुनाव: आज चार लाख से अधिक वोटर करेंगे नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, सुबह सात बजे से मतदान
हमीरपुर में सदर विधानसभा सीट के उप चुनाव में 4,01,697 मतदाता सोमवार को नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सामूहिक हत्याकांड में भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा मिलने से यह सीट रिक्त हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चिन्मयानंद प्रकरण: हाईकोर्ट में आज एसआईटी दाखिल करेगी स्टेटस रिपोर्ट
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा फिरौती मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पिता और भाई के साथ प्रयागराज चली गई। माना जा रहा है कि वह 23 सितंबर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश करेगी। वहीं इस मामले की जांच कर रही एसआईटी आज हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी: आज आयुष्मान योजना को हुआ एक साल, 1.35 लाख को आयुष्मान का ‘वरदान’
पिछले साल 23 सितंबर को शुरू की गई आयुष्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। योजना के तहत बीमारी छोटी हो या बड़ी, इलाज कराने की सुविधा है। जांच और ऑपरेशन भी निशुल्क करवा सकते हैं। आज इस योजना को पूरे एक साल हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर