फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan reaches US on Saturday on special aircraft of Saudi Crown Prince Mohammad bin Salman

‘उधार’ के विमान से अमेरिका पहुंचे इमरान खान, आज ट्रंप से करेंगे मुलाकात

Mon, 23 Sep 2019 04:41 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Sep 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan reaches US on Saturday on special aircraft of Saudi Crown Prince Mohammad bin Salman
न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ट्विटर

विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह ट्रंप से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर करने को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा खान यहां 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें वार्षिक सत्र में भाग लेंगे। बता दें कि यहां आने के लिए पाकिस्तानी पीएम को यहां आने के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान से विमान ‘उधार’ में लेना पड़ा है।

दरअसल, पाकिस्तानी पीएम अमेरिका जाने से पहले सऊदी अरब पहुंचे थे। वहां से उन्हें कामर्शियल फ्लाइट से यात्रा करते हुए न्यूयॉर्क पहुंचना था। लेकिन सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने उन्हें अपने निजी विमान से अमेरिका भेज दिया।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पहुंचने पर इमरान और उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का स्वागत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी, अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद खान और कुछ अन्य वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों का पूरा अमला एयरपोर्ट पर मौजूद रहा था और उन्हें ‘रेड कारपेट वेलकम’ दिया गया था।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए
पाकिस्तानी पीएम को जब एयरपोर्ट पर कोई भी अमेरिकी अधिकारी रिसीव करने नहीं पहुंचा तो ऐसे में बीते रविवार सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के वीडियो को टैग करते हुए इमरान के स्वागत का वीडियो शेयर किया और इस अंतर का मुद्दा उठाया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर इमरान के न्यूयॉर्क में विमान से उतरने का एक फोटो भी वायरल हो रहा है। इसमें उनके विमान के आगे महज ढाई फुट का कारपेट बिछा है, जिसे मलीहा लोधी के घर का ‘डस्ट कारपेट’ बताकर सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने पर विमान से उतरते समय करीब 20 मीटर लंबा रेड कारपेट बिछाया गया था। साथ ही अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भी भेंट किए थे।

अपने पीएम के फीके स्वागत पर भड़के पाक रेल मंत्री, अमेरिका को सुनाई खरी-खोटी

न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को रिसीव करने के लिए किसी भी अमेरिकी अधिकारी के नहीं पहुंचने से उनके रेल मंत्री शेख रशीद भड़क गए। रशीद ने रविवार को अमेरिका को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि कश्मीर के मामले में अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक चीन ही है, जिसकी दोस्ती पर यकीन किया जा सकता है। 

रशीद पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के भिंभर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में भड़काऊ बयान देते हुए रशीद ने कहा कि कश्मीर की लड़ाई लड़ी जाएगी। कश्मीर के लिए पूरी (पाकिस्तानी) कौम जाग गई है। मरेंगे या मारकर रहेंगे।

हालांकि रशीद के बड़बोलेपन का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी रशीद कश्मीर को लेकर अक्तूबर-नवंबर में भारत और पाकिस्तान का युद्ध होने की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही पाकिस्तान के पास आधा पाव वजन तक के परमाणु बम होने के बयान को लेकर भी रशीद अपनी खिल्ली उड़वा चुके हैं।

पिछले महीने लंदन में अंडे-टमाटरों के साथ लात-मुक्कों से सरेआम पीटे गए रशीद तब भी चर्चा में आए थे, जब एक रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आग उगलते समय अचानक माइक ने उन्हें बिजली का झटका मार दिया था। उन्होंने इसे भी भारत सरकार की साजिश बता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed