फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   September 23 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 23 Sep 2019 06:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Sep 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
September 23 big and important news all updates will get on amar ujala
Top news of 23 September - फोटो : अमर उजाला

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल 
ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए। वह आज यहां जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और समिट को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

‘उधार’ के विमान से अमेरिका पहुंचे इमरान खान, आज ट्रंप से करेंगे मुलाकात
इमरान खान आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी को भी महासभा को संबोधित करना है। इमरान का नंबर मोदी के संबोधन के बाद दोपहर में आएगा। इमरान खान पहले ही कह चुके हैं कि वह महासभा को संबोधित करते हुए कश्मीर मुद्दा उठाएंगे। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

उपचुनाव: आज चार लाख से अधिक वोटर करेंगे नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, सुबह सात बजे से मतदान
हमीरपुर में सदर विधानसभा सीट के उप चुनाव में 4,01,697 मतदाता सोमवार को नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सामूहिक हत्याकांड में भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा मिलने से यह सीट रिक्त हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

चिन्मयानंद प्रकरण: हाईकोर्ट में आज एसआईटी दाखिल करेगी स्टेटस रिपोर्ट
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा फिरौती मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पिता और भाई के साथ प्रयागराज चली गई। माना जा रहा है कि वह 23 सितंबर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश करेगी। वहीं इस मामले की जांच कर रही एसआईटी आज हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

वाराणसी: आज आयुष्मान योजना को हुआ एक साल, 1.35 लाख को आयुष्मान का ‘वरदान’
पिछले साल 23 सितंबर को शुरू की गई आयुष्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। योजना के तहत बीमारी छोटी हो या बड़ी, इलाज कराने की सुविधा है। जांच और ऑपरेशन भी निशुल्क करवा सकते हैं। आज इस योजना को पूरे एक साल हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed