फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior official death case BJP holds protest march to CPM district panchayat president home news in hindi

ADM की मौत का मामला: भाजपा ने CPM के जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास तक निकाला मार्च, कन्नूर में बुलाया गया बंद

Wed, 16 Oct 2024 02:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 16 Oct 2024 02:19 PM IST
सार

नवीन बाबू की मौत से राज्य में विवाद पैदा हो गया। कांग्रेस और भाजपा दिव्या से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विदाई समारोह के दौरान नवीन बाबू को दिव्या से जो अपमान झेलना पड़ा, उसी के कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

विज्ञापन
Senior official death case BJP holds protest march to CPM district panchayat president home news in hindi
नवीन बाबू की मौत पर कन्नूर में बंद का एलान - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

केरल के कन्नूर में भाजपा ने सीपीआई(एम) के जिला पंजायत अध्यक्ष पीपी दिव्या के आवास तक प्रदर्शन मार्च निकाला। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ जिला प्रशासन अधिकारी की मौत के मामले में दिव्या से इस्तीफे की मांग की। दरअसल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) कन्नूर नवीन बाबू मंगलवार सुबह एडीएम के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पथानामथिट्टा जाने वाले थे, लेकिन जिला पंजायत अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद ही उन्होंने फांसी लगा ली थी। उनकी मौत पर भाजपा ने बंद का एलान किया, जिसके बाद कन्नूर में दुकानें और बाजार बंद रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


पीपी दिव्या से इस्तीफे की मांग
पुलिस ने दिव्या के आवास के एक किलोमीटर दूर बैरिकेट्स लगा दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेट्स तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने सीपीआई(एम) के जिला पंजायत अध्यक्ष दिव्या से इस्तीफे की भी मांग की। एडीएम की मौत और दिव्या द्वारा उनपर लगाए गए आरोपों को लेकर राजस्व अधिकारियों ने पथानामथिट्टा जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि नवीन बाबू बहुत ही ईमानदार और मेहनती व्यक्ति थे। एडीएम का कार्यभार संभालने के बाद वे उनके साथ आगे काम करना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन बाबू की मौत से राज्य में विवाद पैदा हो गया। कांग्रेस और भाजपा दिव्या से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विदाई समारोह के दौरान नवीन बाबू को दिव्या से जो अपमान झेलना पड़ा, उसी के कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। उन्होंने दिव्या की गिरफ्तारी की भी मांग की। सीपीआई(एम) ने नवीन बाबू की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विदाई समारोह में की गई टिप्पणियां केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ नेक इरादे वाली आलोचना थी।


क्या था मामला?
विदाई समारोह में, एडीएम नवीन बाबू पर जिला पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या की तरफ से गलत काम करने का आरोप लगाया गया, जो कथित तौर पर बिना आधिकारिक निमंत्रण के कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) से संबंधित जिला पंचायत अध्यक्ष ने चेंगलई में एक पेट्रोल पंप की मंजूरी में कई महीनों तक देरी करने के लिए एडीएम की विदाई समारोह में आलोचना की थी।  जिला पंचायत अध्यक्ष दिव्या ने एडीएम नवीन बाबू पर तबादले के दो दिन बाद ही मंजूरी देने का आरोप लगाया और संकेत दिया कि उन्हें इस अचानक मंजूरी के पीछे के कारणों का पता है। जिला कलेक्टर और नवीन बाबू के अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दो दिनों के भीतर और जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed