फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   senior leader salman khurshid suported on digvijay singh Statement rss are Hindu Terror

दिग्विजय सिंह ने दिया संघ को लेकर विवादित बयान, मचा सियासी घमासान

Tue, 19 Jun 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 19 Jun 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
senior leader salman khurshid suported on digvijay singh Statement rss are Hindu Terror
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को आतंक से जोड़ा जाना कोई नई बात नहीं है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ बताया था, इस मामले में पिछले दिनों राहुल की पेशी नागपुर कोर्ट में भी हुई थी। जहां राहुल ने खुद को निर्दोष बताया था। अभी आरएसएस और राहुल का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने संघ को आतंकियों का संगठन कहा है। संघ को देश में नफरत और आतंकवाद फैलाने वाला बताया है।  
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरएसएस और भाजपा  के नेताओं ने जहां  कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह को घेरना शुरू कर दिया है वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सिंह का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने एक चैनल से बातचीत में दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जाने की सलाह दे डाली है। सिन्हा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के पास आरएसएस को आतंकी संगठन कहे जाने का कोई सबूत नहीं है। और अगर है तो उन्हें एनआईए से संपर्क करना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि यदि वह बिना किसी सबूत के आरएसएस को आतंक से जोड़ रहे हैं तो वह हिंदू सभ्यता और संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिंह का बचाव कर रहे सलमान ने कहा कि सैद्धांतिक रूप ने दिग्विजय सिंह के विचार काफी महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने हमेशा से सभी प्रकार के उग्रवाद को गलत बताया है। 

खुर्शीद ने कहा, 'उन्होंने (दिग्विजय सिंह) अल्पसंख्यक उग्रवाद का विरोध किया है और कहा कि सभी तरह का उग्रवाद खराब है। जो उन्होंने कहा है, उसका सामान्यीकरण करने के बजाय हम सभी को संदर्भ में समझना चाहिए और सोचना चाहिए कि वे एक समुदाय या संगठन के खिलाफ बोल रहे हैं।'

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकी पकड़े गए हैं वे सब आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ता रहे हैं।

यही नहीं सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को आतंकवाद तथा नफरत फैलाने वाला संघ बताया है। उन्होंने यहां तक कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे भी संघ के सदस्य थे। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद राजनीति में एक बार फिर वाक युद्ध शुरू हो गया है।

सिंह ने कहा कि आज तक जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं सभी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी विचारधारा नफरत फैलाती है यही नफरत हिंसा की ओर ले जाती है जो आतंकवाद फैलता है। 


शनिवार को मध्यप्रदेश के शाजापुर में हुई हिंसा को देखते हुए दिग्विजय सिंह ने ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि हर साल महाराणा प्रताप की जयंती पर कई कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है जिसमें हर समुदाय के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। लेकिन दंगा फसाद कभी नहीं फैला यह सब भाजपा और संघ की सोची समझी राजनीति का हिस्सा है। क्योंकि भाजपा समझने लगी है कि वह आगामी चुनाव हारने वाली है। जब भाजपा को ऐसा लगता है कि वह हार रही है तब वह उस राज्य में  हिंसा का सहारा लेती है और धर्म के नाम पर समाज को दो भागों में बांटती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed