{"_id":"60ce789d82b46a5c924bcb18","slug":"senior-ips-officer-of-odisha-debashish-panigrahi-dies-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देबाशीष पाणिग्रही का कोरोना से निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देबाशीष पाणिग्रही का कोरोना से निधन
Sun, 20 Jun 2021 04:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 04:37 AM IST
सार
देबाशीष पाणिग्रही वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी जून के पहले हफ्ते में कोरोना संक्रमित हो गए थे और शुरुआत में घर पर ही आइसोलेट रहकर इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और ओडिशा पुलिस के विजिलेंस डायरेक्टर देबाशीष पाणिग्रही का शुक्रवार रात को कोलकाता में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
55 वर्षीय पाणिग्रही 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें 8 जून को एयरलिफ्ट कर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात 10.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
वह वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी जून के पहले हफ्ते में कोरोना संक्रमित हो गए थे और शुरुआत में घर पर ही आइसोलेट रहकर इलाज करा रहे थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें कटक के अश्विनी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह वेंटिलेटर पर थे। हालत और खराब होने पर उन्होंने कोलकाता ले जाया गया। वहां पर वह ईसीएमओ सपोर्ट पर थे।
विज्ञापन
पाणिग्रही लेखक भी थे और उन्हें उड़िया साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। हाल ही में उन्होंने कोरोना महामारी पर एक किताब भी लिखी थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अन्य ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।