फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior IAS officer T V Somanathan appointed Cabinet Secretary

T V Somanathan: टी वी सोमनाथन बने कैबिनेट सचिव; राजीव गौबा की जगह संभालेंगे पद

Sat, 10 Aug 2024 07:14 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 10 Aug 2024 07:14 PM IST
सार

सोमनाथन के पास अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि है और वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कॉस्ट अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी हैं। उन्होंने आईएएस से प्रतिनियुक्ति पर विश्व बैंक, वाशिंगटन डीसी में निदेशक के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन
Senior IAS officer T V Somanathan appointed Cabinet Secretary
टीवी सोमनाथन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन को शनिवार को राजीव गौबा की जगह कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया। केंद्रीय नियुक्ति समिति ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि सोमनाथन को 30.08.2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। इसमें यह भी कहा गया है कि समिति ने कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में उन्हें नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर कैबिनेट सचिव का पदभार ग्रहण करने तक रहेगा। 

विज्ञापन


तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सोमनाथन वर्तमान में केंद्रीय वित्त सचिव और व्यय सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आईएएस टीवी सोमनाथन को वित्त सचिव के तौर पर भारत की अर्थव्यवस्था में अहम सुधार के लिए जाना जाता है। विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्यय को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाने में टीवी सोमनाथन की अहम भूमिका रही। 
विज्ञापन


1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने 2019 से 2021 तक केंद्रीय वित्त व्यय सचिव के पद पर काम किया। इससे पहले, सोमनाथन 2015 और 2017 के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव भी थे और बाद में पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया। सोमनाथन ने कुछ समय के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया। उन्हें वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के रूप में भी प्रतिनियुक्त किया गया था। शुरुआती दौर में तमिलनाडु के अपने मूल कैडर में, सोमनाथन ने 2007 से 2010 तक चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थशास्त्र में पीएचडी, सीए, सीएस और पांच भाषाओं के जानकार
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) भी हैं। वह पांच भाषाएं जानते हैं - अंग्रेजी, फ्रेंच, हौसा (अफ्रीका के चुनिंदा हिस्सों में बोली जाने वाली), हिंदी और तमिल। अनुभवी नौकरशाह के पास कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री भी है। 


इस बीच, सरकार की ओर से जल्द ही एक नये केंद्रीय गृह सचिव की नियुक्ति किए जाने की भी संभावना है, क्योंकि निवर्तमान कुमार भल्ला (1984 बैच के आईएएस अधिकारी) 22 अगस्त को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed