फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   senior citizen will get high interest 0.50% on FDs than normal saving a/cs and many concessions

वरिष्ठ नागरिकों को लुभाने में लगे बैंक, कई छूट के साथ एफडी पर दे रहे हैं 0.50 फीसदी अधिक ब्याज

Sun, 07 Oct 2018 04:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
senior citizen will get high interest 0.50% on FDs than normal saving a/cs and many concessions
वरिष्ठ नागरिक बचत सुविधा
यदि आप 55 साल की उम्र को पार कर चुके हैं और अभी भी पुराना रेगुलर बचत खाता चला रहे हैं तो आप कुछ खास सुविधा और फायदे से वंचित हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों ने नये फीचर के साथ बचत खाते की शुरुआत की है। बुजुर्गों के लिए बैंक ने खास बचत खाते वाली योजनाएं लांच की हैं जिसमें फिक्स्ड डिपोजिट(एफडी) पर अधिक ब्याज दे रहे हैं।
विज्ञापन


फिक्स्ड डिपोजिट में ज्यादा ब्याज दर
सभी बैंकों में एफडी पर एक समान ब्याज दर उपलब्ध है चाहे किसी भी प्रकार का बचत खाता क्यों ना हो? इस समय सभी बचत खातों में एफडी की सुविधा लेने पर 7.25 फीसदी का ब्याज दर बैंक देती है। लेकिन सीनियर सिटिजन अपने बचत खाते के साथ एफडी खुलवाने पर समान्य ब्याज से 0.50 फीसदी तक ज्यादा पा सकते हैं। इतना ही नहीं बैंकों ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखते हुए बीमारी के इलाज में आने वाले खर्च में 50 प्रतिशत की छूट दी है।  ये सुविधा सभी बैंकों ने विशेषतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए दी है।
विज्ञापन


हेल्थ कार्ड की सुविधा
बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए कुछ बैंकों ने स्पेशल हेल्थ कार्ड या सीनियर सिटिजन हेल्थ कार्ड भी उनके बचत खाते के साथ जारी कर रहे हैं। बैंक इन हेल्थ कार्ड में आस-पास के अस्पताल, डाक्टर्स और मेडिकल स्टोर्स का ब्योरा भी देता है ताकि खाताधारक वहां से इलाज करा सकें और दवाईयों की खरीद में उन्हें रियायत भी मिल सके। इसलिए बचत खाता खुलवाने से पहले वरिष्ठ नागरिक सभी शर्तों और नियमों को बेहतर ढंग से समझ लें। ये भी जरूर देखें कि उन्हें मिलने वाले हेल्थ कार्ड में उनके घर के आस-पास के अस्पताल और अच्छे चिकित्सकों के नाम लिस्ट में है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज से छूट
कई बैंक ऐसे भी हैं जो वरिष्ठ नागरिकों को एटीएम से लेन-देन करने पर कोई चार्ज नहीं ले रहे हैं। एटीएम से कितनी बार भी ट्रांजैक्शन पर बुजुर्गों को बैंक ने छूट दी है। इतना ही नहीं सीनियर सिटिजन को बचत खाते के साथ मुफ्त डेबिट कार्ड मुहैया कराया जा रहा है जबकि कुछ बैंक खास सुविधा वाले डेबिट कार्ड पर सलाना फीस भी ले रहे हैं। कुछ ऐसे डेबिट कार्ड भी बैंक जारी कर रहे हैं जिनमें कई प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध है, इनमें 2,500 रु तक का चार्ज लगाया जा रहा है क्योंकि ये इस पर निर्भर करता है कि आप अपने कार्ड में क्या-क्या फीचर्स चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed