{"_id":"62f81f134f576e52db3bcbe3","slug":"senior-citizen-trying-to-hoist-tricolour-falls-off-house-roof-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : तिरंगा फहराने घर की छत पर चढ़ा था बुजुर्ग, पैर फिसला तो नीचे आ गिरा और चली गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : तिरंगा फहराने घर की छत पर चढ़ा था बुजुर्ग, पैर फिसला तो नीचे आ गिरा और चली गई जान
Sun, 14 Aug 2022 03:30 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:30 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग लक्ष्मण शिंदे 65 साल के थे और हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्रीय ध्वज अपनी छत पर फहराने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान सुबह आठ बजे अपने घर की छत से गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम है, हर कोई अपने घर की छतों पर तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मना रहा है। लेकिन महाराष्ट्र के पालघर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां तिरंगा फहराने घर की छत पर चढ़ा बुजुर्ग नीचे गिर गया और उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जवाहर के राजेवाड़ी निवासी लक्ष्मण शिंदे 65 साल के थे और विशेष तीन दिवसीय अभियान हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्रीय ध्वज अपनी छत पर फहराने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान सुबह आठ बजे अपने घर की छत से गिर गए।
विज्ञापन
गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर उनको जवाहर के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि बाद में उनको नासिक के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन